Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: मंत्री दत्तीगांव के प्रयास से बदनावर की बलवंती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए 11 करोड़ की राशि स्वीकृत

Kailash Gupta

Wed, May 11, 2022
Post views : 129

बदनावर। नगर परिषद को मिली बड़ी सौगात, नगर की बहू प्रतीक्षारत बलवंती नदी सौदर्यीकरण योजना को राज्य शासन ने किया स्वीकृत। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिह दत्तिगाव के अथक प्रयासों से नगर परिषद के द्वारा बलवंती नदी सौन्दर्यकरन योजना के लिए बनाई डीपीआर को राज्यशासन ने लगाई मुहर। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र ने बताया की मंत्री दत्तिगाव के दिये गए निर्देशों के बाद नगर परिषद के द्वारा बलवंती नदी के सौंदर्य करण के लिए डीपीआर शासन को बनाकर भेजी गई थी। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के द्वारा आज विधिवत उक्त योजना के संबंध में स्वीकृति पत्र जारी हुआ है। मंत्री दत्तीगांव के आग्रह मुख्यमंत्री के द्वारा उक्त महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति मिली है। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के प्रमुख अभियंता जी पी कटारे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम पत्र जारी करते हुए योजना में 1100 लाख(11करोड़)की लागत से बलवंती नदी के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति पत्र जारी करते हुए विस्तृत प्राक्कलन व तकनीकी व वितीय स्वीकृति के साथ दिनांक 13 मई तक अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया यह क्षेत्र वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। हम शासन के निर्देशानुसार 13 मई तक सभी जानकारी नगरीय प्रशासन व विकास विभाग में प्रस्तुत कर देंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन