Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: भाजपा व नगर परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का कांग्रेस के पार्षदों ने किया विरोध

Kailash Gupta

Fri, Nov 18, 2022
Post views : 92
बदनावर। भारतीय जनता पार्टी एवं नगर परिषद द्वारा 20 नवंबर को चंद्रलीला पेलेस में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस मिलन समारोह का कांग्रेस के चारों पार्षदों ने विरोध किया है। कांग्रेस पार्षदों का कहना हे कि कार्यक्रम आयोजन को लेकर नगर परिषद द्वारा कोई सहमती नहीं ली गयी। नगर परिषद बदनावर मे कांग्रेस के चार पार्षद है। महिपालसिंह पंवार, जगदीश पाटीदार, हरिष मांगलिया, श्रीमती अमरीन साजिद खान ने बताया कि नगर परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना नियम विरुद्ध है। परिषद व राजनैतिक दल द्वारा सयुंक्त आयोजन नही किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी बदनावर द्वारा आयोजित मिलन समारोह का खर्च नगर परिषद की निधी से भुगतान करना नियम विरुध है। चारों पार्षदो ने आयोजन को सत्ता का दुरुपयोग करना बताया। साथ ही बताया कि दीपावली मिलन समारोह को लेकर प्रस्ताव ठहराव नहीं लिया गया। ना ही कांग्रेस पार्षदों को इस संबंध में जानकारी दी गयी। और निमंत्रण पत्र पर भाजपा नेताओं के फोटों लगाना पद का दुरुपयोग है। दीपावली मिलन समारोह को लेकर कलेक्टर एवं नगरीय निकाय विभाग को शिकायत की जाएगी। जानकारी कांग्रेस विधानसभा मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन