Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: बाबा बैजनाथ के 11सो वर्ष पूर्ण होने पर हर वर्ष मनाया जायेगा नगर गौरव दिवस, नगर की 220 श्रेष्ठ प्रतिभाओ व पत्रकारों का हुआ सम्मान

Kailash Gupta

Mon, Aug 22, 2022
Post views : 109
बदनावर -नगर परिषद द्वारा बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के 11 सो वर्ष पूर्ण होने पर नगर गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया । शासन निर्देशानुसार नगर परिषद के द्वारा प्रतिवर्ष उक्त ऐतिहासिक दिवस को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। परिषद द्वारा नगर के सामाजिक, धार्मिक, व सम सामयिक क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन लोगो को सम्मानित किया जो हर समय विपदा व अन्य कार्यो में बिना किसी भूमिका के अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है ऐसे ही नगर के प्रत्येक वर्ग के 220 लोगो को आज सम्मान किया गया। चन्दलीला गार्डन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा की नगर गौरव दिवस का उक्त आयोजन बहुत ही अच्छा है इससे नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है नगर को स्वच्छता में भी बेहतर प्रयास करने होंगे।बाबा बैजनाथ मंदिर हम सब की आस्था का केंद्र है नगर परिषद ने उक्त दिवस का चयन कर बेहतर कार्य किया हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सोमानी, डॉ प्रहलाद सिह सोलंकी,पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार,नप के उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी,नरेंद्र राठौड़,जहागीर लाला, राजेंद्र सराफ विधायक प्रतिनिधि,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शंकरलाल राव,जगदीश सिर्वी,महेंद्रसिंह शक्तावत, अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव पार्षदगण जितेन्द्र शर्मा, श्रीमती अनिता चौहान, श्रीमती भागवन्ता बाई राव,सुखराम देवदा, महिपाल सिह पंवार, जगदीश पाटीदार, श्रीमती बबीता नागल,हरिश माँगलिया,श्रीमति झँनुबाई सिर्वी,श्रीमती भारती राठौड़ ,श्रीमती चेंनाबाई डाबर,अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र कटारे उपस्थित थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने बताया की नगर गौरव दिवस पर नगर में कोरोना काल मे कार्य करने वाले,सामाजिक व धार्मिक शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले, एवम प्रतिभावान बच्चो व देश व प्रदेश में नाम करने वाली प्रतिभाओं के साथ ही हरपल नगर की हर खबर व समस्याओं को मजबूती से उठाकर हल करने वाले समस्त पत्रकार साथियों का भी अतिथियों के द्वारा शाल, श्रीफल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। उन्नति स्कूल के बच्चो ने मध्यप्रदेश गान व राष्ट्रगान भी गाया। संचालन सुजीत घोड़पकर व आयोजन को सफल बनाने व सहभागिता करने पर आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने माना।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन