Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर में नगर परिषद द्वारा आयोजित की गई "स्वच्छता की पाठशाला"

Kailash Gupta

Wed, Mar 15, 2023
Post views : 126

नपाध्यक्ष यादव ने कहा हमे बदनावर को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाना है

बदनावर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद द्वारा यहां जेल रोड पर स्थित आंबेडकर भवन में "स्वच्छता की पाठशाला" का आयोजन किया गया। जिसमें नगर को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया गया। पाठशाला कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव मंचासीन थे। सफाईकर्मियों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष यादव ने कहा कि नगर में सफाईकर्मी साफ सफाई कर नगर को साफ स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे है। नगर को सुंदर बनाने में आप सभी सफाईकर्मियों का विशेष योगदान है। हमे बदनावर को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाना है। इस काम मे सफाईकर्मियों के साथ साथ शहरवासियों का भी सहयोग हमे लेना है। विधायक प्रतिनिधि सराफ ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता भारत अभियान का असर हमे अब पूरे देश में दिखने लगा है। लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो गए है। हमारा शहर भी स्वच्छ व सुंदर दिखे। इस दिशा में हमे निरतंर काम करना है। कार्यक्रम में सफाईकर्मियों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई व उन्हें सम्मानित किया गया। सभी ने नगर को साफ सफाई के मामले में नंबर वन बनाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पार्षद झन्नूबाई सिर्वी, भगवंताबाई राव, महिपाल सिंह पंवार, जगदीश पाटीदार व स्वच्छता प्रभारी भरत ऊंटवाल व धर्मेंद्र मकवाना समेत निकाय के अधिकारी व सफाईकर्मी उपस्थित थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने आभार माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन