Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर पुलिस थाने की 100 डायल की, विगत 10 दिनों से सेवा बन्द

Kailash Gupta

Sun, Mar 27, 2022
Post views : 124

बदनावर (राजेश चौहान ) बदनावर पुलिस थाने की डायल 100 वाहन के खराब होने के बाद उसकी जगह कई महीनों से चल रही पुरानी खटारा बोलेरो भी खराब होने के कारण वो भी 10 दिनों से बंद हो गई है। उसे सुधारने के लिए कम्पनी के गैरेज पर बाहर ले जाया गया है। जिससे बदनावर थाना अंर्तगत यह सेवा बंद पड़ी है। इसका संचालन कर रही कंपनी के पास एवज में वाहन नही होने से यह स्थिति पैदा हुई है। जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही होती तब तक किराए के वाहन को भी लिया जा सकता है। जिसे देखकर दूर से ही लोग पहचान जाए तथा किसी अप्रिय स्थिति को काबू करने में सहायता मिल सके। साथ ही बदनावर व इसके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में सुविधायुक्त वाहन अतिआवश्यक है क्योंकि बदनावर व बदनावर के अंर्तगत कुछ गाँव अतिसंवेदनशील है जिसके चलते छोटी मोटी घटनाएं घटती रहती है। अन्य कई जगहों पर यह डायल 100 संचालित हो रहे हैं किंतु अति संवेदनशील क्षेत्र बदनावर में पुराने खटारा वाहन से ही काम धकाया जा रहा था। जिम्मेदार कंपनी एवं शासन -प्रशासन का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बदनावर व क्षेत्र में कुछ घटना घटेगी तब जिम्मेदार कंपनी व शासन- प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित हो पाएगा। बदनावर व क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन से डायल 100 शीघ्र बुलवाने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन