Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: बदनावर दौड़ेगा एक अनोखी दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ जवानों और एक दौड़ किसानों के नाम

Kailash Gupta

Thu, Oct 6, 2022
Post views : 97
बदनावर। स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव एकेडमी के तत्वावधान में 9 अक्टूबर रविवार बदनावर दौड़ेगा एक अनोखी दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ जवानों और एक दौड़ किसानों के नाम पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ में सभी उम्र के प्रतिभागी महिला पुरुष भाग ले सकेंगे। दौड़ की सारी तैयारियां पूरी हो गई। कार्यक्रम संयोजक  ओमप्रकाश टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि दौड़ तीन अलग अलग कैटेगरी उम्र के अनुसार होगी। पहली दौड़ 15 से 30 वर्ष के युवक- युवतियों के मध्य चौपाटी से दौड़ शुरू होकर मां एकवीरा मंदिर परिसर में समापन होगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार, शील्ड व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार में 2100 रु, द्वितीय में 1100 व तृतीय में 751 रु का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।इसका प्रबंधन श्रीगणेश व्यायामशाला व यूथ स्पोर्ट्स क्लब करेंगे। दूसरी दौड़ पुलिस थाने से शुरू होकर एकवीरा मंदिर पर खत्म होगी। जो 30 से 50 वर्ष के महिला व पुरुषों के मध्य होगी। जिसमें शील्ड, प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार दिए जाएंगे। दौड़ का प्रबंधन श्री सहयोग सेवा संस्था व आजाद सेवा संस्था करेगी। तीसरी कैटेगरी 50 से अधिक उम्र वाले महिला व पुरुष के मध्य है। आंबेडकर चौराहे से शुरू होकर एकवीरा मंदिर पर समापन होगा। दौड़ का प्रबंधन धर्मराज व्यायाम शाला व विद्यार्थी परिषद करेगी। इस कैटेगरी में भी शील्ड, प्रमाण पत्र व सरप्राइज पुरस्कार दिए जाएंगे। दौड़ में पुरस्कार उन्नति पब्लिक स्कूल,यश कॉलेज ऑफ एजुकेशन , आईजी पब्लिक स्कूल तथा सूरज विद्या विहार की और से दिये जाएंगे। टेलर ने बताया कि दौड़ के पहले प्रतियोगियों को अपना पंजीयन करवाना अनिवार्य है। मैराथन में प्रदेश औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, इंदौर मेदांता अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ भरत रावत भी अतिथि रूप में शामिल होंगे।    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन