Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: फसलों का उचित दाम नहीं मिलने पर किसानों ने लहसुन प्याज सड़क पर खाली कर किया चक्का जाम,

Kailash Gupta

Sat, Sep 3, 2022
Post views : 113
बदनावर। फसलों के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को बस स्टेण्ड नागदा पर प्याज व लहसुन से भरी ट्रेक्टर ट्राली फोरलेन के बीच सड़क पर खाली कर रोड़ बन्द कर दिया व फसलों के गिरते दामों को लेकर प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन के चलते फोरलेन सड़क पर आवागमन बन्द रहा। जिससे दो से तीन कि.मी. तक सड़क के दोनो और वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। किसानों के साथ ही कांग्रेस के नेताओं ने भी किसान के प्रदर्शन का समर्थन किया। विरोध प्रदर्शन कर रही भीड़ द्वारा फोरलेन सड़क पर मुख्यमंत्री के पुतले का दहन भी किया गया। फोरलेन सड़क पर लगे जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कानवन दिपकसिंह चौहान, बीट प्रभारी राजेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। थाना प्रभारी द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों व जनप्रतिनिधियों को समझाईश देते हुए आवागमन चालु करवाया।   किसानों द्वारा प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी को प्रदान किया। ज्ञापन में किसानों ने लहसुन व प्याज के उचित दाम के साथ ही सोयाबिन फसल की घटती कीमतों एवं वायरस से सोयाबिन की खराब हुई फसल को लेकर भी अपनी मांग रखी। यकायक सैकड़ों की संख्या में पहुँचे किसानो को देखकर लोग आश्चर्यचकित दिखे। प्रदर्शन उपरांत ग्राम पंचायत नागदा द्वारा फोरलेन सड़क पर फेके गए लहसुन व प्याज की फसलों को हटाकर रोड़ साफ करवाया। वहीं कानवन पुलिस भी फोरलेन सड़क पर फेके गए लहसुन की बोरियो को हटाती नजर आई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन