: प्रेस क्लब नागदा की नवीन कार्यकारिणी गठित
Kailash Gupta
Wed, Sep 7, 2022
Post views : 107
बदनावर।प्रेस क्लब नागदा द्वारा पत्रकार साथियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लेते हुए वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शक पं. शीतलप्रसाद पाण्डे की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक अशोक सोलंकी, विजय कोठारी, अध्यक्ष अनोखीलाल राठौड़, उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, सचिव नितिन साँखला, कोषाध्यक्ष समंदरसिंह कछवाया बनाए गए। वहीं नवीन सदस्य गणेश प्रजापत, लाखन चौधरी को सम्मिलित किया। इस अवसर पर सोहनलाल राठौड़, जितेन्द्र भाटी, अनवर मंसुरी उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन