Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: प्रभु ने हमें जीवन जीने की कला का संकेत दिया, लेकिन हमने आज तक उस कला को समझने का प्रयास नहीं किया

Kailash Gupta

Mon, Nov 21, 2022
Post views : 112
  बदनावर।प्रभु ने हमें जीवन जीने की कला का संकेत दिया, लेकिन हमने आज तक उस कला को समझने का प्रयास नहीं किया है । हम ग्रहण करने योग्य बातों को छोड़कर चले जाते हैं और जहां सांसारिक जीवन में कदम कदम पर शुल पर चलते चले जाते हैं । हमारा रमन उसी में रहता है, हम कर्म बंधन करते चले जाते हैं । जीवन जीने की कला धर्म में है, हम सत्संग के माध्यम से उसे जान सकते हैं । जो जागृत होता है सजग होता है वह से ग्रहण कर लेता है और उस मार्ग पर चलकर कर बंधनों से मुक्ति पा लेता है । उक्त विचार धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के शिष्य श्री प्रकाश मुनि जी महाराज साहब ने समता भवन बदनावर में व्यक्त किये । आपने कहा कि जब तक धर्म से जुड़ाव नहीं होगा मन के विकार कम नहीं होंगे । आसक्ति कम नहीं होगी। हम धर्म के नजदीक और नजदीक पहुंच पाएंगे । श्री किशोर मुनि जी महाराज साहब ने कहा कि यह संसार पुण्य और पाप का रंगमंच है । हम संसारी क्रियाओं में फसते चले जाते हैं, मन को साधना का केंद्र बनाओ हमारा जीवन सुख और शांति से के साथ व्यतीत होगा । धर्म सभा का संचालन मंत्री अनिल लुनिया द्वारा किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन