Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं- प्रधानमंत्री मोदी

Kailash Gupta

Thu, Jan 18, 2024
Post views : 127

राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर सुंदर स्मारक डाक टिकट जारी किये

  बदनावर। 22 जनवरी को राम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी इस महत्वपूर्ण अवसर के पूर्व गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर सुंदर स्मारक डाक टिकट जारी किये, ये छः टिकटों का सेट है जिसमें अयोध्या नगरी में बन रहे नूतन मंदिर का चित्र साझा किया गया है वहीं दूसरे टिकटों पर श्री गणेश , वीर हनुमान, जटायु के साथ ही मां शबरी व केवट प्रसंग का चित्रण किया गया है। ये सभी टिकट 5 रूपए मूल्य वर्ग के है। उक्त जानकारी देते हुए डाक टिकट संग्राहक एवं वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक गरिमामय समारोह में ये डाक टिकट जारी किया साथ ही एक बुकलेट का भी अनावरण किया जिसमें श्री राम पर विदेशों में जारी डाक टिकटों की जानकारी दी गई है। डाक टिकट के डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियाों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, पोस्टल स्टैंप का कार्य हम सभी जानते हैं लेकिन पोस्टल स्टैंप एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन