Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: धार क्राइम ब्रांच ने बदनावर में जुए के अड्डे पर मारा छापा 32 जुआरियों से 1लाख 61हजार जब्त

Kailash Gupta

Sat, Nov 12, 2022
Post views : 102
बदनावर। बीती रात बदनावर के घटगारा के समीप जुएं के अड्डे पर धार क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात दबिश देकर 32 जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के पास से 1लाख 61हजार नकदी सहित ताश पत्ते व वाहन भी पुलिस ने जब्त किए। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच डीएसपी निलेश्वरी डावर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घटगारा के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे होटल ग्रीन मालवा में जुआ चल रहा है। जहां बाहर से भी जुआरी जुआ खेलने आते है। सूचना के बाद टीम ने रात में दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा है। जिनमें बदनावर के 8 इन्दौर के 7 बड़नगर के 5 देवास के 3 उज्जैन व खाचरोद के 2-2 एवं महेश्वर,नागदा जंक्शन, सैलाना,बड़वानी,लाबरीया के जुवारी पकड़े जिनके पास से 1 लाख 61 हजार रुपए नगद जब्त किए। जुआं खेलने के लिए यहां जुवारी फोर व्हीलर और टू-व्हीलर वाहनों से आते थे।पुलिस अगर बदनावर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी तरह छापामार कार्रवाई करें तो जुएं और सट्टे का बड़ा कारोबार संचालित होते हुए पकड़ा जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन