Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: दिवंगत पत्रकार गोस्वामी की पांचवी पुण्यतिथि पर शनिवार को कड़ोदकलां में रक्तदान शिविर आयोजित होगा

Kailash Gupta

Thu, Nov 17, 2022
Post views : 109
कड़ोदकलां। तहसील पत्रकार संघ बदनावर के संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत मोहन गिरी गोस्वामी की पांचवी पुण्यतिथि पर शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित होगा ।प्रेस क्लब कड़ोदकलां के तत्वावधान में जिला भोज चिकित्सालय रक्तकोष धार के सहयोग से सम्पन्न होने वाले शिविर के लिए व्यापक रूप से तैयारी की गई है। प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को प्रेस क्लब कड़ोद कला की ओर से 1 लाख राशि की दुर्घटना बीमा पॉलिसी प्रदान की जाएगी। रक्तदान दाताओ को उनके आधार कार्ड के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजी खानापूर्ति कर तत्काल बीमा पॉलिसी प्रदान की जाएगी। रक्तदान शिविर आयुर्वेदिक औषधालय त्रिवेणी धाम मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगा। इस शिविर में क्षेत्र के अनेक युवा,समाजसेवी एवं पत्रकार शामिल होकर रक्तदान करेंगे। रक्तदान शिविर की जानकारी होने पर युवक उत्साहपूर्वक अपने नाम पंजीकृत करवा रहे हैं। गुरुवार देर शाम तक रक्तदान करने वाले 25 रक्तदाताओं की बीमा पॉलिसी बनकर तैयार हो चुकी है।प्रेस क्लब ने आमजन से आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन