Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पटवारी की मौत 

Kailash Gupta

Mon, Apr 17, 2023
Post views : 121
बदनावर। बखतगढ़ फाटे के पास फोरलेन पर आज शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई। पटवारी का नाम जिनेंद्रसिंह पिता नारायणसिंह अछालिया 54 निवासी बड़ी चौपाटी बदनावर बताया गया है। वह बदनावर से कानवन की ओर जा रहा था तभी ट्रक की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। टोल प्लाजा की गाड़ी से बदनावर अस्पताल लाए। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पटवारी यहां तहसील कार्यालय में अटैच था। ग्राम खिलेड़ी के हल्का पटवारी का कार्य करते हुए बीमार होने से यहां कार्यालय में अटैच किया था। वह मूल रूप से मनावर तहसील के बड़गांव खेड़ी का निवासी था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन