Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: झील कंपनी की बसों में क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर चालानी कार्रवाई, एक बस बिना परमिट के पाई गई

Kailash Gupta

Sat, Jun 8, 2024
Post views : 120
बदनावर। झील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी छायन की फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को जान जोखिम में डालकर बसों सफर करना पड़ रहा है। महिला मजदूर को बस में क्षमता से अधिक सवारी बिठाने की की शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा बस का चालान बनाया गया। एक बस बिना परमिट के भी पकड़ी गई। बदनावर के पश्चिम क्षेत्र में न्यू झील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संचालित की जा रही है कंपनी में आवागमन हेतु कई बसों को अटैच किया गया है। व कई बसे कंपनी द्वारा भी संचालित की जा रही है। आज इन बसों में महिलाओं को भेड़ बकरियों की तरह भर कर लाया जा रहा था । तभी विभाग ने चेकिंग के दौरान झील कंपनी की बस में करीब 80 महिलाएं भारी बैठी पाई गई। विभाग द्वारा बस को कार्रवाई हेतु थाने पर लाया गया। बस के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। वहीं झील कंपनी में अटैच एक अन्य बस की भी जांच की गई। बस की जांच के दौरान बस का परमिट् नहीं पाया गया । विभाग द्वारा इसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। ज्ञात हो की झील कंपनी में मजदूरों व मालिक के बीच विवाद चल रहे हैं कुछ दिनों पहत मजदूरों ने आकस्मिक हड़ताल कर दी गई ज्ञात हो की झील कंपनी में मजदूरों व मालिक के बीच विवाद चल रहे हैं कुछ दिनों पहले भी मजदूरों ने आकस्मिक हड़ताल की गई थी। मजदूर यूनियन द्वारा 10 तारीख को झील कंपनी के विरुद्ध बड़ा आंदोलन किया जाएगा। झील कंपनी की बसों में अधिक सवारी भरने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन