Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: जैन तीर्थों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरा जैन समाज कहा प्राचीन तीर्थों की पवित्रता को खत्म करने का प्रयास नहीं करें सरकार

Kailash Gupta

Sun, Dec 11, 2022
Post views : 106
बदनावर। तीर्थ हमारी संस्कृति और समाज उत्थान के केंद्र होते हैं, तीर्थों की पवित्रता को खत्म नहीं किया जाना चाहिए एवं सम्मेद शिखरजी पर सरकार द्वारा पर्यटन स्थल एवं वन्य प्राणी अभ्यारण जैसी अधिसूचना का जैन समाज सख्त विरोध करता है। जैन तीर्थ अहिंसा के केंद्र होते हैं वहां पर इन सरकारी योजनाओं के कारण मांस मदिरा और पांच सितारा संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे कि धार्मिक आस्थाओं पर कुठाराघात होगा जिसे जैन समाज ही नही भारत का कोई भी सभ्य समाज स्वीकार नहीं करेगा। उपरोक्त मुद्दों को लेकर एवं तीर्थों का व्यवसायीकरण करने एवं हिंसा का क्षेत्र बनाने की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए रविवार को संपूर्ण देश का जैन समाज सड़कों पर उतर आया। इसी तारतम्य में देश की राजधानी दिल्ली में अहिंसक समाज के लोग भारी मात्रा में विरोध प्रदर्शन को लेकर सड़कों पर उतर आए इसी प्रकार देश की सभी बड़े शहरों में उग्र प्रदर्शन हुआ वही इंदौर महानगर में उग्र प्रदर्शन के साथ के साथ अहिंसक समाज का सैलाब सड़कों पर दिखाई दिया। यह मौन जुलूस राजवाड़ा से शुरु हुआ तो इसका दूसरा छोर गांधी प्रतिमा रिगल चौराहे पर दिखाई दिया । पूरी सड़कों पर सफेद और केशरीया परिधान पहने स्त्री पुरुष ही दिखाई दे रहे थे। बदनावर नगर में भी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौप कर उक्त मांगों को दोहराया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन