Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: गुरुदेव की मासिक पुण्यतिथि मनाई जाएगी

Kailash Gupta

Thu, Nov 17, 2022
Post views : 99
बदनावर । जीव दया प्रेमी, मानव सेवा के मसीहा, तीर्थ प्रेरक एवं श्री संघ के आयोजन में अपनी प्रबंध क्षमता से सभी को सम्मोहित करने वाले परोपकार सम्राट आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी महाराज साहब की 18वी मासिक पुण्यतिथि गुरुदेव श्री के द्वारा स्थापित एवं प्रतिष्ठित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ पर शनिवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई जाएगी। इस दिन प्रातः 8 बजे स्नात्र महोत्सव जैन मंदिर में होगा। प्रातः 9 तीर्थ परिसर में स्थित गुरु मंदिर में गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण होगा एवं आरती उतारी जाएगी। इसके पश्चात प्रभावना वितरित की जाएगी। दोपहर में मंदिर में श्री सूर्य महिला मंडल द्वारा श्री पारसनाथ पंचकल्याणक पूजा पढ़ाई जाएगी। रात्रि में आरती का आयोजन होगा। इस दिन के समस्त आयोजन के लाभार्थी तर्कसंग्रह परिवार के मनोज पाटीदार रहेंगे। लाभार्थी परिवार की ओर से सभी को इस आयोजन में सम्मिलित होने की विनति की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन