Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: गांवों में भी बिजली के बिल मोबाइल मैसेज से मिलेंगे 

Kailash Gupta

Fri, Dec 9, 2022
Post views : 103
बदनावर। विद्युत मंडल द्वारा अब बदनावर संभाग के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली के बिल मोबाइल मैसेज से ही मिलेंगे। विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री विकासकुमार ने बताया कि ग्राम कानवन बिडवाल कोद छायन और मुलथान वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से बिल दिए जाएंगे। अब तक यह बिल प्रिंट होकर आते थे। लेकिन अब यह व्यवस्था बंद कर दी गई है। मोबाइल पर दिए जाने वाले बिल में राशि के साथ अंतिम दिनांक का विवरण व बिल भुगतान की लिंक भी रहेगी। लिंक पर क्लिक करते ही भुगतान हेतु विंडो ओपन होगी। जिसमें बिल जमा करने के आसान विकल्प और पूरा बिल देखने के विकल्प रहेंगे। इस नई व्यवस्था में कागज के प्रिंटेड बिल नहीं आएंगे। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं करवाया है या किसी और नाम के बिल का मैसेज प्राप्त होता है वे जल्दी ही मीटर रीडर या नजदीक के वितरण केंद्र कार्यालय व कंपनी की वेबसाइट पर संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता टेलीग्राम एप पर चैट के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। रीडिंग लेने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिल की जानकारी मिलेगी। यह योजना पहले से ही बदनावर शहर में लागू हो चुकी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन