: गणेश विसर्जन के पहले अनाज मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया
Kailash Gupta
Fri, Sep 9, 2022
Post views : 103
बदनावर। कृषि उपज मंडी समिति बदनावर में श्रद्धालुओं द्वारा 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया ।आयोजन के दौरान रात्रि में महा आरती एवं महा प्रसादी का आयोजन किया गया ।अनंत चतुर्दशी को भगवान गणेश जी की प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया गया तथा गणेश जी को रथ में विराजित कर नगर भ्रमण करवाया गया । नगर भ्रमण के दौरान डीजे की धुन पर युवक खूब थिरके उसके पश्चात माही नदी में गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।अनाज मंडी में भक्तों द्वारा पिछले 7 वर्ष से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन