Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल बिड़वाल विशाल आमसभा को करेंगे संबोधित

Kailash Gupta

Wed, Nov 1, 2023
Post views : 126
बदनावर। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार प्रसार जोरो पर शुरू कर दिया है। पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अब सभाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश सरकार के ओद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के पक्ष में आम सभा करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बिडवाल आ रहे हैं। सिंधिया की सभा को लेकर यहां कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी। जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 नवंबर गुरुवार को शाम 4:00 बजे बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिडवाल आएंगे। जहां वे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल ग्राउंड में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। सिंधिया हेलीकॉप्टर से आएंगे। जिसको लेकर इंद्रवाल रोड पर पुलिस चौकी गौशाला के पास में हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सिंधिया की सभा को लेकर मंगलवार को दत्तीगांव की उपस्थिति में बिडवाल मंडल के पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभा को लेकर चर्चा कर तैयारी की रूपरेखा बनाई गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन