: कृषि विभाग की टीम ने आज ग्राम छोटा कठोडिया में खराब हुई फसल का सर्वे किया
Kailash Gupta
Thu, Sep 1, 2022
Post views : 113
बदनावर। कृषि विभाग की टीम ने आज ग्राम छोटा कठोडिया में ख़राब हुई फ़सल का सर्वे किया। कृषि वैज्ञानिक जयराम बोकड़िया,SADO राकेश मंडलोई, कृषि विस्तार अधिकारी रजनीश गिरवल एसडीओ मंशाराम पंवार, पटवारी अमर शर्मा द्वारा किसान अर्जुन सिंह नानूराम सिंह, मनोहर सिंह जसवंत सिंह, मांगीलाल मालवीय, इंदर सिंह बाबू सिंह, गजेंद्र सिंह डोडिया, कालू सिंह डोडिया, दशरथ मालवीय, के खेतों की खराब हो चुकी सोयाबीन का मौका मुआयना किया और किसानों को उचित सलाह दी व बीमा कंपनी को भी अवगत कराया।
कृषि वैज्ञानिक जय राम ने बताया कि किसानों को अपने जमीन के हेल्थ कार्ड बनवा लेना चाहिए जिससे समय-समय पर जमीन में कौन सा प्रोडक्ट डालना है किस मात्रा की कमी है उसके हिसाब से हम हमारी फसलो को बीमारी से ग्रसित होने पर बचा सकते हैं। यह जानकारी किसान संघ के नेता राकेश पटेल ने दी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन