Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: कांग्रेस द्वारा कल किसान जनाक्रोश पद यात्रा घटगारा से बदनावर तक निकाली जाएगी 

Kailash Gupta

Wed, Sep 7, 2022
Post views : 113
बदनावर ।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर में धार जिला कांग्रेस के आह्वान पर 8 सितंबर गुरुवार को किसान जनाक्रोश यात्रा ग्राम घटगारा से बदनावर तक निकाली जाएगी। किसान आंदोलन के तहत पदयात्रा निकालने का प्रमुख उद्देश्य वर्तमान में पीला मोजेक वायरस से खराब फसलों का किसानों का मुआवजा नहीं मिलना तथा लहसुन प्याज का उत्पादन भरपूर होने के बावजूद शासन की गलत नीतियों के कारण सही दाम नहीं मिलना प्रमुख है ।जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने बताया कि इन दिनों किसान सोयाबीन में वायरस के कारण खराबी व प्याज और लहसुन के उचित भाव नहीं मिलने के कारण आर्थिक रूप से काफी परेशानी में है। किसानों को सोसाइटी के माध्यम से पर्याप्त खाद एवं नगद राशि वितरण करने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना किसानों को करना पड़ता है। किसानों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन बदनावर एसडीएम को सौंपा जाएगा ।पदयात्रा में किसान कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस ,युवक कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान बंधु शामिल होंगे । साथ ही जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जानकारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सुनील सांखला द्वारा दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन