Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: टिंकु बना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता 4 घंटे में 50 किमी साइकिल यात्रा में चले,राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Kailash Gupta

Tue, Apr 4, 2023
Post views : 129
बदनावर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ हो रहे अन्याय और अपमान के विरोध स्वरूप जय भारत सत्याग्रह एवं किसान न्याय यात्रा के तहत आज कांग्रेस के युवा नेता डॉ अभिषेकसिंह राठौर टिंकू बना के नेतृत्व में 50 किमी की साइकिल यात्रा निकाली गई। समापन पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। साइकिल यात्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सादलपुर से शुरू हुई। सादलपुर व केसूर के मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर व सुरेश पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। अभिषेक सिंह राठौर के साथ जनपद सदस्य परितोषसिंह राठौर बंजी बना, दिलिप निनामा, बलराम चौधरी व विष्णु मरगला साइकिल से रवाना हुए। उनके साथ 40 से अधिक चार पहिया वाहनों में कार्यकर्ता चले। नागदा में यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और जगह-जगह जय जवान जय किसान के नारे लगाए। यात्रा 12 बजे शुरू हुई जो 50 किमी का सफर 4 घंटे में पूरा कर 4 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां नायब तहसीलदार सोनिकासिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि भाजपा सरकार किसान व जनहित के झूठे लुभावने वादों के साथ राज कर रही है। किंतु प्रदेश के किसान शासन की नीतियों से दुखी व पीड़ित है। भाजपा सरकार ने जो कहा वह नहीं किया है और जो कर रही है वह किसान व जनता के हित में नहीं है। ज्ञापन में किसानों से 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं खरीदी करने, मंडी व अन्य तुलाई केंद्रों पर 10 टन का तोल कांटा लगाने के अलावा डेढ़ सौ यूनिट तक बिजली उपभोक्ता का बिल माफ करने की मांग की। इसी प्रकार राजस्थान सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार द्वारा 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने की भी मांग की गई। इसके अलावा अन्य कई मांगे शामिल हैं। ज्ञापन का वाचन अतुल बाफना ने किया। महेश पाटीदार ने आभार माना। ज्ञापन देते वक्त सादलपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार,मंडलम अध्यक्ष राजेश राठोड,जनपद सदस्य परितोष सिंह राठौड़, बलराम चौधरी,विष्णु मरगला, दिलीप निनामा, बबलू भाभर,खेड़ा उपसरपंच राहुल पाटीदार,मुकेश होती,चेतन बना , नीलेश वैष्णव कोद मनीष मकवाना ,भरत , राम सीरवी , पप्पू सीरवी , शुभम सादलपुर , शरीफ , सयद , लतीफ़ , अप्पू , निरंजन , दुर्लभ धाकड़ राकेश कामदार , हर्ष सनोली रतन , सुनील जाट , भेरूलाल , महेंद्र ,निर्मल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद थे।जानकारी कांग्रेस मिडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन