Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: कल होगा राष्ट्र गौरव सैनिक सम्मान समारोह 

Kailash Gupta

Tue, Aug 23, 2022
Post views : 108
कल होगा राष्ट्र गौरव सैनिक सम्मान समारोह बदनावर। इस बार भी मयोरा गैस एजेंसी के तत्वावधान में राष्ट्र गौरव सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट योगेंद्र सिंह यादव तथा सेवानिवृत्त कर्नल मनोज बर्मन अतिथि होंगे। कार्यक्रम संयोजक मनीषा खेड़ेकर ने बताया कि इस अवसर पर सेवारत एवं सेवानिवृत्त 22 सैन्य कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह बुधवार को चंद्रलीला गार्डन में 11 बजे शुरू होगा। लेफ्टिनेंट यादव भारतीय सेना की जीवित किंवदंती हैं। कारगिल युद्ध में ग्रेनेड हमले में घायल होने के बावजूद उन्होंने बहादुरी से दुश्मन का मुकाबला किया था। अदम्य साहस, पराक्रम और वीरता के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में उन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया था। हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने ऑनरेरी लेफ्टिनेंट की उपाधि प्रदान की है। अतिथि कर्नल बर्मन भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांताध्यक्ष एवं इंदौर कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के मार्गदर्शक हैं। आपने दो सैनिक स्कूलों के साथ ही लंबे अरसे तक अधिकारी चयन में सेवाएं दी। संयोजक मनीषा खेड़ेकर ने गणमान्यजनों से इस गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन