Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: कल धुमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में हवन पूजन व अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन होगा

Kailash Gupta

Fri, Apr 15, 2022
Post views : 141

बदनावर। कल हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भगवान हनुमान जी के मंदिरों में हवन पूजन व अनुष्ठान किया जाएगा। इस मौके पर श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर स्थित श्री रूद्र हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा व महाआरती कर शाम को महा प्रसादी का आयोजन किया गया है। इस अवसर खेड़ा में स्थित सियाजीत हनुमान मंदिर पर भगवान का श्रृंगार किया गया।इसी तरह बड़ी चौपाटी स्थित चैतन्य वीर हनुमान मंदिर पर भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। श्री गणेश व्यायामशाला स्थित हनुमान मंदिर सुबह 4 बजे मानस मंडल के सदस्य द्वारा सुंदरकांड किया जाएगा। उसके बाद जन्मोत्सव महा आरती हवन पूजन व अनुष्ठान किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे सामुहिक सुंदरकांड करने के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया है। कन्या शाला के समीप हनुमान मंदिर पर भी भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों को सजाया गया व भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन