Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: करंट लगने से युवक की मौत के मामले में अस्पताल में हुआ हंगामा

Kailash Gupta

Sat, Jul 20, 2024
Post views : 144
  बदनावर। काम करते वक्त विद्युत करंट लगने से 18 साल के युवक की हुई अकाल मौत को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने सिविल अस्पताल में 1 घंटे तक हंगामा किया। बड़ी मुश्किल से उन्हें समझाइश देने के बाद हंगामा शांत हुआ। तब मृतक का पोस्टमार्टम हो सका। मृतक का नाम रोहित पिता रामचंद्र सिंहाल निवासी रविदास मार्ग बदनावर बताया गया है। वह वेल्डिंग कार्य में हेल्पर था और टीन शेड बनाने के लिए ग्राम कंकराज गया था। वहीं पर काम करते समय उसे करंट लगा। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन बचाने में सफलता नहीं मिली। गुस्साए लोगों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया तथा ड्यूटी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ते देख पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। तहसीलदार सुरेश नागर तथा टीआई दीपकसिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे। गुस्साए लोगों को बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर शांत किया। बाद में मृतक के पिता की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया कि समय पर इलाज होता तो उसकी मृत्यु नहीं होती। परेशान घर वाले उसे सरदार पटेल हॉस्पिटल भी ले गए। लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। ज्ञापन में अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। बाद में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए घर वालों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन