Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: औद्योगिक विकास की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाएंगे- काश्यप

Kailash Gupta

Fri, Dec 29, 2023
Post views : 126
  बदनावर। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप ने आज सुबह यहां काश्यप स्वीटनर्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि बदनावर क्षेत्र के औद्योगिक विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मेरा दायित्व है कि रतलाम के साथ ही बदनावर के साथ ही समूचे मालवा एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास पर ध्यान देकर रोजगार के नए-नए अवसर पैदा करेंगे। आपने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरे संकल्प के साथ लागू करने के प्रयास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आपने कहा कि बदनावर क्षेत्र में राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने उद्योग मंत्री के नाते औद्योगिक विकास के नाते जो शुरुआत की है उसे निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र में पीएम मेगा मित्र टैक्सटाइल्स के भूमि के चयन के मामले में विरोध के मामले को विधायक भंवरसिंह शेखावत से मिलकर इसका समाधान निकाला जाएगा। इससे पूर्व काश्यप स्वीटनर्स के संचालक राजीव गोरवाड़ा एवं समन्वयक विपिन जैन ने कार्यक्रम का संयोजन किया। काश्यप भोपाल से रतलाम जाते समय यहां रुके थे। आज रतलाम में भी उनके स्वागत रैली निकाली जा रही है। पत्रकार वार्ता के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी काश्यप का स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन