Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के हड़ताल पर रहने के कारण कई केंद्रों पर लगे ताले

Kailash Gupta

Wed, Mar 15, 2023
Post views : 129
बदनावर । महिला बाल विकास विभाग धार जिले के समस्त परियोजना अधिकारी प्रवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने सामुहिक अवकाश लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ के हड़ताल पर होने के कारण कई जगह पर आंगनवाड़ी केंद्र के ताले तक नहीं खुले । वही बच्चे बाहर कुछ देर बैठे हैं और चले गए। हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ओं द्वारा एक स्थान पर एकत्रित होकर आगे की रणनीति बनाई गई। संघ के सरक्षक बी आर चौहान के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष  कमल सिंह निगवाल,परवेक्षक संघ कि जिला अध्यक्ष श्रीमती राखी देवड़ा,आ,का,राज श्री जाट,अनीता गर्ग सहायिका संघ कि जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी जायसवाल के संयुक्त आह्वान पर जिले के प,अ,परवेक्ष आ,का, सहायिका मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ओ द्वारा आन्दोलन जारी है । जानकारी संघ कि जिला अध्यक्ष श्रीमती राखी देवड़ा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी जायसवाल द्वारा दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन