: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ की 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर ज्ञापन सौंपा
Kailash Gupta
Tue, Mar 14, 2023
Post views : 123
बदनावर । धार जिले कि समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संगठन के नेतृत्व में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,मिनी कार्यकर्ता, सहायीकाओ द्वारा चरणबध आन्दोलन किया जा रहा है । जिसमे 15 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। अनिश्चितकालीन हड़ताल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व अन्य कार्यकर्ताओं की मांगों के निराकरण होने तक जारी रहेगा। आज धार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चित हड़ताल को लेकर एक ज्ञापन धार में महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सौंपा गया।
विभाग के सभी कार्यकताओं से अपील है कि अधिक से अधिक सख्या मे भाग लेकर आन्दोलन को सफल बनाए एव अपने नारी शक्ति अपनी एकता दिखावे । चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने की अपील जिलाध्यक्ष कमल सिंह निगवाल, जिला पर्यवेक्षक राखी देवडा, जिलाध्यक्ष परवेशक जिलाध्यक्ष म,प,रा,क,आंगनवाड़ी का,सहा,सघ धार रानी जायसवाल ने की हे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन