April 19, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में वंचित दुल्हा, दुल्हन के लिए कांग्रेस के गौतम परिवार द्वारा निःशुल्क सामुहिक विवाह का आयोजन बुधवार को बदनावर में होगा

बदनावर। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह निरस्त होने पर समाजसेवी बालमुकुंदसिंह गौतम द्वारा उनका विवाह कराने का संकल्प लिया है। गौतम परिवार द्वारा सर्व समाज का निशुल्क सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन बुधवार 22 मार्च को पाटीदार समाज धर्मशाला खेडा बदनावर में आयोजित किया गया है।

सोमवार को बालमुकुंदसिंह गौतम ने बडी चैपाटी पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सामुहिक विवाह समारोह में सभी समाज के विवाह योग्य लडके, लडकियों का विवाह संपनं होगा। निशुल्क विवाह समारोह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में पंजीकृत दुल्हा, दुल्हन को भी शामिल किया जाएगा। समारोह में विवाह हेतु पंजीयन कांग्रेस कार्यालय बडी चैपाटी बदनावर, महेश पाटीदार बदनावर 9977104100, देवपालसिंह जादव मुलथान 9893738354 एवं वरदीचन्द माली नागदा से 6264270980 संपर्क करे। विवाह पंजीयन हेतु लडके, लडकियों का आधार कार्ड, दो फोटो एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लावे। पंजीयन 21 मार्च मंगलवार शाम तक किया जा सकता है। पंजीयन कराने वाले दंपति को ग्रहस्थी का सामान दहेज में दिया जाएगा।

पंजीकृत दुल्हा, दुल्हन का 22 तारीख को बेजनाथ महादेव मंदिर से बदनावर नगर में प्रोसेशन निकाला जाकर पाटीदार धर्मशाला खेडा बदनावर में विवाह संपंन होगा। समारोह में शामिल सभी समाज के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

गौतम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 19 तारीख को आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में घटिया सामग्री सप्लाय करने के कारण विवाह कार्यक्रम निरस्त किया गया। जिसके कारण हमारे द्वारा 22 तारीख बुधवार को निःशुल्क सामुहिक विवाह का आयोजन रखा गया है।

गौतम ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को आढे हाथों लेते हुए कहा कि मामा ने भांजे भाजियों को अधबीच में छोडदिया। हाथों में हल्दी पीठी लगी है। घर पर मेहमान आए है। परंतु फेरे का कार्यकम नही होंने से गरीब लोग परेशानी में है। गरीबों के बच्चों के विवाह की जिम्मेदारी हमने ली है। सामुहिक विवाह में पंजीकृत सभी वर वधुओं का विवाह कार्यक्रम बुधवार को पाटीदार घर्मशाला खेडा बदनावर में आयोजित होगा।

 

About Author