Sun 12 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़

चोरी व मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

पूरे विश्व के साथ ही बदनावर में भी हुए नवकार महामंत्र के जाप

मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की 35 वी पुण्यतिथि पर तहसील पत्रकार संघ के तत्वावधान में दी श्रद्धांजलि

सुचना

: कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका को पुलिस ने संभल जाने से रोका, राहुल बोले- मैं पुलिस की गाड़ी में चलने को तैयार,5 किलोमीटर लंबा जाम

Kailash Gupta

Wed, Dec 4, 2024
Post views : 255
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद बुधवार को वहां पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया। बैरिकेडिंग कर दी गई। डीएम राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर राहुल-प्रियंका को रोकने के लिए दिल्ली से सटे यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, बुलंदशहर में भी बॉर्डर सील कर दिए गए।   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग के कारण 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने राहुल गांधी को संभल आने से मना किया था। बता दें कि 24 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर संभल में जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें चार युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। राहुल को रोकने के लिए पुलिस मंगलवार से ही सक्रिय हो गई थी। हापुड़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के घर पर फोर्स तैनात कर दी गई। आसपास के जिलों में कई कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा है कि सरकार तानाशाही कर रही है। वह राहुल को संभल जाने से रोक रही है। इससे पहले शनिवार को सपा प्रतिनिधिमंडल और रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी कर दी और किसी को भी संभल नहीं जाने दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन