: तालाब में लापता व्यक्ति का नहीं मिला तलाश जारी
Sat, Aug 14, 2021
बदनावर। कानवन थाना क्षेत्र के खाचरोदा में शुक्रवार शाम से तालाब में लापता व्यक्ति शनिवार शाम 5 बजे तक भी नहीं मिल पाया। ndrf की टीम सुबह से खोजने में लगी है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर व कानवन पुलिस सुबह से मौजूद। युवक के कपड़े तालाब किनारे पड़े मिले।
: शब्द समागम कार्यक्रम कल धार में होगा आयोजित, धार की धड़कन स्मारिका का भी होगा विमोचन
Sat, Aug 14, 2021
धार । जिला पत्रकार संघ द्वारा इस वर्ष भी शब्द समागम 2021 रूपी भव्य कार्यक्रम 15 अगस्त रविवार को आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्षों की तर्ज पर आयोजित इस अनुठे और गरिमामय शब्द समागम में देश - प्रदेश की ख्यात हस्तियों के साथ आदिवासी अंचल के धार , झाबुआ , अलिराजपुर , बडवानी , खरगोन सहित जिलेभर के पत्रकार हिस्सा लेंगे । उक्त जानकारी देते हुए धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं छोटू शास्त्री ने बताया कि शब्द समागम 2021 के मुख्य अतिथि गृह , जेल , संसदीय कार्य एवं विधिविधायी मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा होंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेष के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव करेंगे । वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद छतरसिंह दरबार , धार विधायक नीना वर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव , प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन प्रतिष्ठित पत्रकार स्व . राजेन्द्र माथुर , स्व . कृष्णलाल शर्मा व स्व . अरविंद काशिव को समर्पित है। 15 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे महाराजा भोज पीजी कॉलेज धार के आडिटोरियम में आयोजित शब्द समागम में प्रतिष्ठित धार की धड़कन स्मारिका का विमोचन भी होगा । कार्यक्रम के दौरान जिलेभर के 1000 पत्रकारों को पांच - पांच लाख की बीमा पालिसी का वितरण भी किया जाएगा । ईस अवसर पर सेंसर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा, मीडियावाला के प्रधान संपादक एवं पूर्व जनसम्पर्क संचालक सुरेश तिवारी, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिरोठिया खास तौर पर जिला पत्रकार संघ के बुलावे पर आदिवासी अंचल धार , झाबुआ , अलिराजपुर , बडवानी , खरगोन के पत्रकारो से न सिर्फ रूबरू होगें, बल्कि बीते कई वर्षो से पत्रकार और पत्रकारिता के समक्ष पैदा हो रही चुनौतियों पर भी अंचल के पत्रकारो को मार्गदर्षित करेंगे ।
: राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 383वी जयंती मनाई
Fri, Aug 13, 2021
बदनावर । राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौड़ की 383वी जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष संतोष राठौड़ की अनुशंसा पर तहसील कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। बदनावर क्षत्रिय राठोड़ धर्मशाला मैं तहसील के प्रत्येक गाँव से राठोड़ समाज बंधुओं द्वारा वीर दुर्गादास जी राठौड़ की जयंती बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा वीर दुर्गादास जी राठौड़ के चित्र का पुजन कर की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवतीलाल राठौड़ (पहलवान) मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री नरेंद्र राठौड़ युवाप्रकोष्ट प्रदेश निरीक्षक अरविंद राठौड़ युवाप्रकोष्ट संगठन मंत्री सुरेन्द्र राठौड़ जिला महामंत्री पवन पटेल महामंत्री कैलाश राठौड़ प्रांतीयसभा तहसील अध्यक्ष राजमल राठोड़, जगदीश राठोड़ छगनलाल राठोड़ साथ सभी तहसील समाज बंधुओं उपस्थित रहे। प्रांतियसभा संगठन मंत्री के द्वारा बताया गया के समाज में जो कुरीतियां हैं उन्हें हम सब को मिलकर खत्म करना है बच्चों को अच्छे संस्कार देना है व उन्हें हरहाल में पढ़ाना है जिससे आने वाली पीढ़ी मजबूत ओर ज्ञानवान हो सके। आभार पुनमचंद राठोड़ ने माना। जयंती पुर्ण रूप से शासन की गाइड लाइन के अनुसार कम से कम संख्या में मनाई गई।