: बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार मेलों का आयोजन होगा
Thu, Aug 26, 2021
धार । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तर पर कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक सितम्बर को विकासखण्ड उमरबन की जनपद पंचायत परिसर उमरबन में रोजगार मेला आयोजित किया जावेगा। इसके अलावा विकासखण्ड सरदारपुर की ग्राम पंचायत परिसर रिंगनोद में 2 सितम्बर को, विकासखण्ड गंधवानी की ग्राम पंचायत परिसर जीराबाद (धुरसर) में 3 सितम्बर को, विकासखण्ड धार एवं तिरला का रोजगार मेला जनपद पंचायत परिसर धार में 6 सितम्बर को तथा विकासखण्ड बदनावर का जनपद पंचायत परिसर बदनावर में 7 सितम्बर को रोजगार मेले आयोजित होंगे। सीईओ श्री वशिष्ठ ने बताया कि उक्त रोजगार मेले प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जावेंगे। इन रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार युवक/युवतियों का चयन किया जावेगा। उक्त मेलों में 18 से 35 वर्ष, योग्यता 5वीं से 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण महिला-पुरूष प्रतिभाग कर सकते है।
: टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत नगर के दो सेंटरों पर 968 टीके लगाए गये
Wed, Aug 25, 2021
बदनावर । टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत आज नगर के दो सेंटरों पर 968 टीके लगाए गये ।कन्याशाला सेंटर पर 400 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था मगर कन्याशाला की टीम के प्रयासों से 18+ 1st डोज़ 338' व 2nd डोज़ 190 कुल 528 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।टीम के सदस्य राजेन्द्र सिंह पंवार(फुन्दाबापू),राजेंद्र सराफ(बब्बू),शकील खान शोएब कुरेशी, युवराज सिंह पंवार,लल्ला भाई,जावेद खान,जगदीश पाटीदार, राजा मारु ,चेतन यादव एवं स्वास्थ्य विभाग की चेतना सोलंकी मेडम व सिस्टर प्रमोदिनी भट्ट सहित सभी लोगो का सराहनीय योगदान रहा।इसी तरह नंदराम चोपड़ा विद्यालय पर 440 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।यहां पर सचित बाहेती, अमित गांधी,रवि नागरू, राज, सिस्टर कल्पना जोशी,नीलोफर, पूजा व्यास एवं आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा।
: परियोजना अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ियों का निरीक्षण किया गया
Wed, Aug 25, 2021
बदनावर। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में आज कानवन में नोडल अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी जया रत्नाकर ने आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक एक से 7 तक का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्वसहायता समूह का सर्वे अनुसार 3 से 6 वर्ष के बच्चों को रेडी टू ईट के पैकेट निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में दिए जाने पर उक्त समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही उनके समस्त अभिलेख कार्यालय लाकर प्राप्त सामग्री एवं वितरण सामग्री का लेखा-जोखा प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर बुलाया गया। जहॉं उनकी लंबाई, ऊंचाई एवं वजन का माप आंगनवाड़ी केंद्र पर करवाया। इस बात का काफी उत्साह देखा गया तथा बच्चों के पोषण स्तर की ग्रेड बताई गई। इस दौरान बच्चों को सही पोषण स्तर में लाने के लिए हर 15 दिन में आंगनवाड़ी केंद्र में वजन कराने के लिए समझाइश दी गई। बच्चे को किस प्रकार से संतुलित आहार खिलाना चाहिए, जिससे बच्चे का वजन एवं कुपोषण से बचाव हो सके, इस बारे में विस्तृत रूप से परियोजना अधिकारी ने बताया कि कानवन में टीकाकरण के लिए भी काफी उत्साह देखा गया।