Sun 12 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़

चोरी व मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

पूरे विश्व के साथ ही बदनावर में भी हुए नवकार महामंत्र के जाप

मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की 35 वी पुण्यतिथि पर तहसील पत्रकार संघ के तत्वावधान में दी श्रद्धांजलि

सुचना

: भक्त ने एक लाख कीमत के दो आम बाबा महाकाल को भेंट किए

Kailash Gupta

Tue, Jun 18, 2024
Post views : 253
उज्जैन। जबलपुर के रहने वाले बाबा महाकाल के भक्त ने महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में बाबा महाकाल को दुनिया का सबसे महंगा आम चढ़ाया। इस आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए किलो है। यु तो उज्जैन में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। पूजा और बाबा के दर्शन के दौरान भक्त भगवान को सोना- चांदी के आभूषणों के साथ फल और अन्य वस्तुएं भी चढ़ाते हैं। मगर जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार ने महाकाल मंदिर को दो आम भेंट किए हैं। ये आम बेहद खास इसलिए हैं, क्योंकि सिर्फ इन दो आम की कीमत ही लाख रुपए से ऊपर है। जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर में जबलपुर से पहुंचे संकल्प परिहार 1 लाख 8 हजार रुपए कीमत के 2 आम महाकाल को अर्पित किए। ये दोनों किस्म के आम ऑस्ट्रेलिया और जापान में पाए जाते हैं। ये आम ऑस्ट्रेलिया की आर2-ई2 और दूसरा जापान की मियाजाकी किस्म का है। भक्त ने बताया कि 1 आर2-ई 2 आम की कीमत 18000 रुपए और 1 मियाजाकी आम की कीमत 90000 रुपए है। संकल्प ने बताया कि उनका जबलपुर में 12 एकड़ में आम का बगीचा है। इसमें 24 वैरायटी के 1000 आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम के पेड़ लगे हैं। मियाजाकी आम की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 2.70 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। क्यों खास हैं ये आम जापान का मियाजाकी आम अपने औषधीय गुण और मिठास के कारण महंगा बिकता है। ये एक आम लगभग दस हजार रुपए में बिकता है। यह आम ढाई से तीन लाख रुपये प्रति किलो में बिकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और बीटा- कैरेटीन के साथ फोलिक एसिड भी पाया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन