: बदनावर में भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप मनाई
Wed, Dec 25, 2024
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झंडे और तख्तियां लेकर निकाली यात्रा
बदनावर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान नगर में सुशासन यात्रा भी निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।नगर मंडल के सभी 24 बूथों पर जयंती मनाकर श्रदांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे यहां बैजनाथ महादेव मंदिर से सुशासन यात्रा निकाली गई। ढोल ढमाकों के साथ कार्यकर्ताओ हाथों में पार्टी के झंडे और तख्ती लेकर नगर में निकले। यात्रा ग्राम खेड़ा, मालीपुरा, निचलावास, सोमेश्वर चौराहा, आंबेडकर चौराहा होकर लोह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल बस स्टैंड पहुँची। जहां स्व अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यात्रा का ग्राम पंचायत खेड़ा, मालीपुरा समेत कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर मंडल के अध्यक्ष प्रितेश सिंह पंवार ने स्व अटल बिहारी के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके विचारों व सिद्धांतो पर चलने का आव्हान किया। मनोज सोलंकी ने कविता का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन यात्रा प्रभारी सुमित पंवार ने माना। आभार खेड़ा के सरपंच योगेश मुकाती ने माना।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, वरिष्ठ नेता प्रजेन्द भट्ट, परमानंद पाटीदार, राजेंद्र सराफ, प्रेमचंद परमार, नरेंद्र राठौड़, भाजयुमो अध्यक्ष निशांत सिंह पंवार, जितेंद्र शर्मा, वरदीचंद राठौड़, कन्हैयालाल गुर्जर, पंकज ठाकुर, मनीष गुर्जर, सन्तोष राव, लोकेंद्र सिंह सोलंकी, गौरव जैन, अमित गांधी, सुखराम देवदा, भेरूलाल डावर, हरीश माहेश्वरी, प्रकाश पाटीदार, मितेश शर्मा, विजय गोयल, सुधांशु शर्मा, प्रांजल व्होरा, शोएब कुरेशी, हेमंत पंवार, जितेंद्र मोदी, आकाश ऊंटवाल, राहुल पाटीदार, अंशुमन जोशी, गौरव होती, सतीश श्रीवास्तव, दशरथसिंह डोडिया, रवि नागरु, दीपक गुर्जर, बापूसिंह जाधव, अमरसिंह डावर, दिनेश जायसवाल, बाबूलाल पाटीदार, अजय सोलंकी, श्रीधर व्यास,राकेश माली, विशाल रील, अंकुर पाटीदार, आकाश जाट, मुकेश चावड़ा, जितेंद्र आर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
: युवा पत्रकार मंच द्वारा प्रकाशित नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन
Tue, Dec 24, 2024
बदनावर। युवा पत्रकार मंच द्वारा प्रकाशित नव वर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन बस स्टैंड पर सादे समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्रेणिककुमार बांठिया, जगजीवनसिंह पंवार, प्रेस क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, शेखर यादव, मनीष शर्मा, मनोज सोलंकी, दिलीप नागोरिया, इफ्तिखार अली, दशरथ पटेल, राजेश भाटी द्वारा किया गया। युवा पत्रकार मंच के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि मंच द्वारा लगातार 10 वर्षों से कैलेंडर प्रकाशित किया जा रहा है। जिसमें 12 माह के तीज त्यौहार व शासकीय छुट्टियों एवं महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि के साथ ही पंचांग व दिन-रात के चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त आदि की जानकारी का समावेश किया गया है। हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी कैलेंडर का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
: बदनावर कांग्रेस के तीनों ब्लॉक व नगर की संगठनात्मक बैठक का आयोजन कल
Tue, Dec 24, 2024
बदनावर। कांग्रेस कि बदनावर विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉक व नगर की संगठनात्मक बैठक कल आयोजित की गई है।नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती ने बताया कि कल बुधवार को कांग्रेस के तीनों ब्लॉक व बदनावर नगर की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में धार जिला कांग्रेस के सह प्रभारी महेंद्र गुर्जर व विधायक भंवर सिंह शेखावत उपस्थिति रहेंगे।केसूर-नागदा ब्लॉक कि बैठक यादव समाज धर्मशाला, तीसगाँव में दोपहर 12 बजे व कानवन ब्लॉक कि बैठक संतोषी माता धर्मशाला कानवन दोपहर 2 बजे एवं बदनावर ब्लॉक व बदनावर नगर की बैठक विधायक कार्यालय बड़ी चौपटी पर शाम 4 बजे आयोजित की गई है।बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम सिंह डोडिया, कानवन ब्लॉक अध्यक्ष आत्माराम जाट, केसुर- नागदा ब्लॉक अध्यक्ष कपिल यादव ने सभी वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण व वर्तमान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य, पार्षद,सरपंच, पंचगण सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता से अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होने की अपील की है।