Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर में भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप मनाई

Kailash Gupta

Wed, Dec 25, 2024
Post views : 142

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झंडे और तख्तियां लेकर निकाली यात्रा

बदनावर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान नगर में सुशासन यात्रा भी निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। नगर मंडल के सभी 24 बूथों पर जयंती मनाकर श्रदांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे यहां बैजनाथ महादेव मंदिर से सुशासन यात्रा निकाली गई। ढोल ढमाकों के साथ कार्यकर्ताओ हाथों में पार्टी के झंडे और तख्ती लेकर नगर में निकले। यात्रा ग्राम खेड़ा, मालीपुरा, निचलावास, सोमेश्वर चौराहा, आंबेडकर चौराहा होकर लोह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल बस स्टैंड पहुँची। जहां स्व अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यात्रा का ग्राम पंचायत खेड़ा, मालीपुरा समेत कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर मंडल के अध्यक्ष प्रितेश सिंह पंवार ने स्व अटल बिहारी के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके विचारों व सिद्धांतो पर चलने का आव्हान किया। मनोज सोलंकी ने कविता का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन यात्रा प्रभारी सुमित पंवार ने माना। आभार खेड़ा के सरपंच योगेश मुकाती ने माना। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, वरिष्ठ नेता प्रजेन्द भट्ट, परमानंद पाटीदार, राजेंद्र सराफ, प्रेमचंद परमार, नरेंद्र राठौड़, भाजयुमो अध्यक्ष निशांत सिंह पंवार, जितेंद्र शर्मा, वरदीचंद राठौड़, कन्हैयालाल गुर्जर, पंकज ठाकुर, मनीष गुर्जर, सन्तोष राव, लोकेंद्र सिंह सोलंकी, गौरव जैन, अमित गांधी, सुखराम देवदा, भेरूलाल डावर, हरीश माहेश्वरी, प्रकाश पाटीदार, मितेश शर्मा, विजय गोयल, सुधांशु शर्मा, प्रांजल व्होरा, शोएब कुरेशी, हेमंत पंवार, जितेंद्र मोदी, आकाश ऊंटवाल, राहुल पाटीदार, अंशुमन जोशी, गौरव होती, सतीश श्रीवास्तव, दशरथसिंह डोडिया, रवि नागरु, दीपक गुर्जर, बापूसिंह जाधव, अमरसिंह डावर, दिनेश जायसवाल, बाबूलाल पाटीदार, अजय सोलंकी, श्रीधर व्यास,राकेश माली, विशाल रील, अंकुर पाटीदार, आकाश जाट, मुकेश चावड़ा, जितेंद्र आर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन