Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

स्वास्थ्य सेवा में चिकित्साको की नियुक्ति : बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

Kailash Gupta

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 39

बदनावर। विधानसभा क्षेत्र के शासकीय अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 9 नए डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ला से मांग की गई थी। इसी प्रयास के परिणामस्वरूप अब बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर नए चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। इससे क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

जारी आदेश अनुसार सिविल हॉस्पिटल बदनावर डॉ. विजय नागर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसूर डॉ. चंचल प्रजापत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानवन डॉ. प्रियंका चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काछीबड़ौदा डॉ. भारती हारोड, सिविल हॉस्पिटल कोद डॉ. देवाशीष चौधरी एवं डॉ. प्रचिती प्रकाश जायसवाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुलथान डॉ. कमलेश प्रजापति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोतरिया – डॉ. कोमल मानसुखानी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिसगांव में डॉ. अखिलेश कुशवाह की नियुक्ति आदेश जारी हुए है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन