Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

बदनावर नगर परिषद का विशेष अभियान : नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

Kailash Gupta

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 53

बदनावर। नगर परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिषद की टीम ने विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थानों से कुल 26 आवारा कुत्तों को पकड़कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थान पर भेजा।

नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया कि यह कार्रवाई आमजन की सुरक्षा, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। परिषद द्वारा भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि नगरवासियों को आवारा कुत्तों से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

परिषद ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने पालतू कुत्तों को घर पर सुरक्षित बांधकर रखें तथा उन्हें खुले में न छोड़ें। साथ ही यदि किसी क्षेत्र में आवारा कुत्तों अथवा अन्य पशुओं की समस्या हो तो इसकी सूचना तत्काल नगर परिषद को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नगर परिषद ने कहा है कि नगर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए परिषद पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन