: युवक कांग्रेस द्वारा आज बदनावर बस स्टैंड पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया
Thu, Dec 19, 2024
बदनावर। युवक कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस स्टेंड पर पुतला जलाया।युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेंद्र कटारे ने बताया कि युवक कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अभद्र टिप्पणी कर बाबा साहब का अपमान किया जिसके विरोध में आज बदनावर बस स्टैंड पर अमितशाह मुर्दाबाद व बाबा साब अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाकर अमित शाह का पुतला जलाया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती, परितोष सिंह राठौड़ बंजी बना, संदीप महेश्वरी, सोनू जाट, साजिद खान, निर्मल वर्मा, कृष्णा पवार, भैरूलाल वसुनिया, अंशु जैन कानवन, अनूप जैन, गुड्डू चौधरी, महेश पाटीदार, कुणाल मंगलिया, रितिक रिल, अजय गामड़, सोनू बाथम, अनिकेत मुनिया, प्रताप डामर, श्याम मकवाना, राहुल सिंगर, करण मांगलिया, राहुल सिंगर राहुल चरेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश गुप्ता द्वारा दी गई
: 10 फीट ऊंची महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 10 जनवरी होगा
Thu, Dec 19, 2024
बदनावर। शहर की बड़ी चौपाटी पर स्थित 10 फीट ऊंची शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 10 जनवरी को समारोह पूर्वक किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री गोविंदसिंह राजपूत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के आतिथ्य में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।कार्यक्रम में सर्व समाज से शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन की तैयारी भी शुरू हो गई है। अनावरण के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
: कल लगेगा रक्त दान शिविर
Thu, Dec 19, 2024
बदनावर। श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल व जिला भोज चिकित्सालय की रक्त कोष इकाई के सहयोग से कल शुक्रवार को चंद्रलीला गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। संस्था प्रमुख देवेंद्र माथुर व रमेशचंद्र हारोड़ ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्त दान करने की अपील की है। जानकारी संस्था के सदस्य रघुनंदन मेहता ने दी।