: जयेश राजपुरोहित सहायक पर्सन नियुक्त
Fri, Dec 27, 2024
बदनावर। कलेक्टर महिला एवं बाल विकास के आदेशानुसार गठित चयन समिति की अनुशंसा के बाद मानव अधिकार एक्टिविस्ट जयेश राजपुरोहित को सहायक पर्सन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला बाल संरक्षण इकाई के जिला अधिकारी सुभाष जैन ने की है।राजपुरोहित को लैंगिक अपराधों शिकार बच्चों को उनके मददगार बनकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने, मेडिकल करवाए जाने, पैरवी में मदद करने एवं परामर्श व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 3 साल का रहेगा।मालूम हो कि राजपुरोहित लंबे समय से मानव अधिकार एक्टिविस्ट के रूप में सक्रिय हैं तथा जेल में बंद कैदियों के अधिकार, बाल अधिकार, वृद्धजनों एवं महिलाओं के अधिकार आदि के बारे में जनमानस को जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने मानव अधिकार हनन के कई मामलों में आयोग के माध्यम से पीड़ितों को राहत एवं न्याय दिलवाया है।
: बदनावर पुलिस ने पकड़ी 4 लाख 81 हजार अवैध शराब बरामद, चालक फरार
Fri, Dec 27, 2024
बदनावर। पुलिस ने पेटलावद रोड पर घेरा बंदी कर पिकअप वाहन को रोक कर चेकिंग करने पर उसमें भारी 59 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर वाहन जब्त किया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।टीआई अमितसिंह कुशवाह ने बताया कि गुरुवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिलने पर पेटलावद रोड परपीपलीपाड़ा गांव के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोक कर चेक किया गया तो उसमें भरी हुई अंग्रेजी शराब की 59 पेटी बरामद की गई। जिसकी कीमत 4 लाख 81 हजार 440 रुपए थी। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार हो गया। बाद में वाहन नंबर एमपी 11 जी 2246 को थाने पर लाया गया।पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई दिनेशसिंह सिसोदिया व शरद कुमार गौड़, प्रधान आरक्षक अनिल द्विवेदी, आरक्षक विक्की कुशवाह, धर्मेंद्र चौहान, संजय कुमावत शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
: राकेश कामदार कलसाडा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
Thu, Dec 26, 2024
बदनावर। विधायक भंवर सिंह शेखावत ने विधानसभा में कार्यों को सुचारू रूप चलने के लिए विभिन्न विभागों में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किये है। इसी प्रकार बदनावर विधानसभा के सहकारिता विभाग के लिए समाजसेवी राकेश कामदार कलसाडा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। राकेश कामदार कलसडा के विधायक नियुक्त होने पर इष्ट मित्रों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई देकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।