: बदनावर पुलिस ने पकड़ी 4 लाख 81 हजार अवैध शराब बरामद, चालक फरार
Kailash Gupta
Fri, Dec 27, 2024
Post views : 141
बदनावर। पुलिस ने पेटलावद रोड पर घेरा बंदी कर पिकअप वाहन को रोक कर चेकिंग करने पर उसमें भारी 59 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर वाहन जब्त किया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।
टीआई अमितसिंह कुशवाह ने बताया कि गुरुवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिलने पर पेटलावद रोड पर
पीपलीपाड़ा गांव के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोक कर चेक किया गया तो उसमें भरी हुई अंग्रेजी शराब की 59 पेटी बरामद की गई। जिसकी कीमत 4 लाख 81 हजार 440 रुपए थी। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार हो गया। बाद में वाहन नंबर एमपी 11 जी 2246 को थाने पर लाया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई दिनेशसिंह सिसोदिया व शरद कुमार गौड़, प्रधान आरक्षक अनिल द्विवेदी, आरक्षक विक्की कुशवाह, धर्मेंद्र चौहान, संजय कुमावत शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन