: सचिन पान्डे कांग्रेस सेवादल के जिला सह संयोजक नियुक्त
Wed, Oct 29, 2025
बदनावर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव की सहमती जिला अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने सचिन पान्डे नागदा को कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया के जिला सह संयोजक पद नियुक्त किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी एवं बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा श्री पान्डे को नियुक्ती पत्र प्रदान किया गया।पान्डे की नियुक्ती पर कांग्रेस पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा बधाई दी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
: दीपावली मिलन समारोह आयोजन संपन्न,विधायक शेखावत ने आभार व्यक्त किया
Wed, Oct 29, 2025
बदनावर।विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में दीपावली मिलन समारोह एवं नर्मदा आगमन सोभाग्य हमारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपार जन समुदाय उपस्थित हुआ। उक्त कार्यक्रम में आत्मीयजनों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक बंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों और बच्चों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में अपार जनसमूह की उपस्थिति से आयोजन में उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। उन्होंने कहा कि “शासन प्रशासन एवं जन प्रतिनिधिओ तथा आप सभी के स्नेह, सहयोग और उपस्थिति से यह आयोजन सौहार्दपूर्ण, अनुशासित और सफल रूप से संपन्न हुआ। यह मेरा अपार सौभाग्य है कि मुझे आप सबका साथ और प्रेम मिला। श्री शेखावत ने विशेष धन्यवाद उन सभी कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को दिया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला। साथ ही भोजन, पानी, टेंट, लाइट-साउंड, ध्वनि व्यवस्था, पुलिस एवं सुरक्षा दल सहित सभी सहयोगकर्ताओं की सेवाओं की उन्होंने सराहना की। तथा उन्होंने आयोजन स्थल की व्यवस्था में सहयोग देने वाले ग्राम/नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और दूर-दूर से पधारे अतिथियों का भी अभिनंदन किया। आपने आगे कहा की आप सबका प्रेम और विश्वास ही हमारी असली शक्ति है। भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग और स्नेह बना रहे यही मेरी मंगलकामना है। श्री शेखावत ने कार्यक्रम की सफलता के पश्चात सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को राम राम बोलते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया | उक्त जानकारी विधायक निज सहायक आर.पी .सिंह द्वारा दी गई |
: ग्राम पंचायत धारसीखेड़ा में मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ
Wed, Oct 29, 2025
बदनावर। ग्राम पंचायत धारसीखेड़ा में मन की बात कार्यक्रम आयोजित रविवार को हुआ । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव थे। विशेष अतिथि प्रेमचंद परमार, मोहन सिंह चौहान, प्रवीण चावला, कन्हैया लाल पटेल, नानाजी जाट, संजय सिंह मंडल अध्यक्ष बखतगढ़, राम गलगामा उपसरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत, पूर्व सरपंच गंगाराम, पूर्व उपसरपंच कचरूलाल सलीत्रा, पूर्व सरपंच माधव नायमा, पूर्व अंत्योदय समिति अध्यक्ष राजाराम, नंदराम भाबर, पूर्व उपसरपंच राजेश, बूथ अध्यक्ष 20 और 21 राहुल पोपडिया और भंवर पटेल थे। समस्त अतिथियों का स्वागत सरपंच एवं उपसरपंच प्रतिनिधि राम गलगामा एवं पंचों द्वारा किया गया। समरथ, महिपाल सिंह, महेंद्र पाल, जगदीश भाभर, भगा खेड़ी आदि द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत के सचिव,पटवारी और ग्राम सेवक ने भी अतिथियों का स्वागत किया ।। मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों ने बदनावर के भविष्य के बारे में चर्चा की, रोजगार के अवसर कितने मिलेंगे और कितनी कीमती जमीन हो रही है यह सब बताया। झील कंपनी से बहुत सारी महिलाओं को रोजगार मिला इसके बारे में और भविष्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। उपसरपंच प्रतिनिधि ने मुख्य अतिथि से गांव की समस्या के बारे में चर्चा की। राजेश नायमा पूर्व उपसरपंच ने गांव के मन की बात बताई, गांव के मुख्य मार्ग को पक्की सड़क में जोड़ने की है। स्वागत भाषण सरपंच ने एवं आभार श्रीराम उपसरपंच प्रतिनिधि ने सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का माना। हरिराम को मिला प्रधानमंत्री आवास का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा किया गया । वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगाराम धनोरा के घर मुख्य अतिथि और में विशेष अतिथियों ने भोजन ग्रहण किया ।