: दीपावली मिलन समारोह आयोजन संपन्न,विधायक शेखावत ने आभार व्यक्त किया
Kailash Gupta
Wed, Oct 29, 2025
Post views : 210
बदनावर।विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में दीपावली मिलन समारोह एवं नर्मदा आगमन सोभाग्य हमारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपार जन समुदाय उपस्थित हुआ। उक्त कार्यक्रम में आत्मीयजनों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक बंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों और बच्चों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में अपार जनसमूह की उपस्थिति से आयोजन में उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। उन्होंने कहा कि “शासन प्रशासन एवं जन प्रतिनिधिओ तथा आप सभी के स्नेह, सहयोग और उपस्थिति से यह आयोजन सौहार्दपूर्ण, अनुशासित और सफल रूप से संपन्न हुआ। यह मेरा अपार सौभाग्य है कि मुझे आप सबका साथ और प्रेम मिला। श्री शेखावत ने विशेष धन्यवाद उन सभी कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को दिया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला। साथ ही भोजन, पानी, टेंट, लाइट-साउंड, ध्वनि व्यवस्था, पुलिस एवं सुरक्षा दल सहित सभी सहयोगकर्ताओं की सेवाओं की उन्होंने सराहना की। तथा उन्होंने आयोजन स्थल की व्यवस्था में सहयोग देने वाले ग्राम/नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और दूर-दूर से पधारे अतिथियों का भी अभिनंदन किया। आपने आगे कहा की आप सबका प्रेम और विश्वास ही हमारी असली शक्ति है। भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग और स्नेह बना रहे यही मेरी मंगलकामना है। श्री शेखावत ने कार्यक्रम की सफलता के पश्चात सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को राम राम बोलते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया | उक्त जानकारी विधायक निज सहायक आर.पी .सिंह द्वारा दी गई |
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन