: क्षत्रिय राठौड तेली समाज बदनावर का सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 फरवरी
Mon, Jan 13, 2025
बदनावर। आगामी 2 फरवरी को क्षत्रिय राठौड़ तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। आज समाज की धर्मशाला में श्रीगणेशजी की पूजन कर लग्न दिए गए। सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पर्व 2 फरवरी को होगा। आज लग्न टीप वर वधु पक्ष को विधिवत श्रीगणेश की पूजन अर्चना कर लग्न दिए गए।टिप कार्यक्रम में सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष नारायण राठौड़ ने बताया की यह आयोजन निः शुल्क रहेगा सामूहिक विवाह समारोह का यह 18 वा वर्ष है। राठौड़ समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा 17 वर्ष पूर्व विवाह के फिजूल खर्च रोकने हेतु सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया था। सफलतम 17 वर्ष पूर्ण हुए। आभार राजमल राठौड़ ने माना । जानकारी मीडिया प्रभारी मोहित राठौड़ ने दी।
: शासकीय महाविद्यालय में युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया
Mon, Jan 13, 2025
बदनावर। शासकीय महाविद्यालय में युवा दिवस के मौके पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विवेक पाटीदार ने कहा कि हमारे समाज में युवाओं की भागीदारी और योगदान को संज्ञान में रखते हुए, हमें उन्हें सही दिशा और समर्थन देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा, रोजगार, और सशक्तिकरण के माध्यम से हम उन्हें अधिक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बना सकते हैं, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। विद्यार्थियों को नियमित रूप से महाविद्यालय में आना चाहिए। क्योंकि आज का युवा हमारी सभ्यता का मार्गदर्शक है, जो न केवल वर्तमान को संवारने में बल्कि देश के भविष्य को निखारने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। हमारे युवाओं की शक्ति और उनकी क्षमता न केवल राष्ट्रीय विकास को गति देती है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी भारत की पहचान को मजबूत करती है।जनभागीदारी सदस्य कन्हैयालाल गुर्जर ने कहा कि अल्पआयु में भी स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया। वे ज्ञानी के साथ ध्यानी भी थे। जीवन में कुछ पाना है और आगे बढ़ना है तो लक्ष्य बनाना जरूरी है और उसको पूरा करना का संकल्प भी होना चाहिए। शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा मीनाक्षी टेलर ने कहा कि हम सब मिलकर हमारे युवाओं की ऊर्जा और उत्साह का सम्मान करें और उन्हें एक उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की ओर अग्रसर करें। एलुमिनी अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा भी मंचासीन थे।प्रारंभ में मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालीय स्टाफ व छात्र प्रतिनिधि ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। छात्रा पूजा सरा व पूजा जाट ने स्वामीजी के जीवन पर प्रेरक उदबोधन दिए। इस अवसर पर प्रो डा डीएस राठौर, डा चेतना ठाकुर, अनिता मुकाती, कमलेश मेढ़ा, जयमाला डावर, शिखा द्विवेदी, मदनलाल रजक, विक्रमसिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संचालन डा केसर शर्मा ने किया। आभार प्रो अनिल माधावत ने माना।
: महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर दिनभर रहा तनावपूर्ण माहौल
Sun, Jan 5, 2025
राजपूत समाज के दो गुटों ने अलग अलग तारीख को अनावरण की थी घोषणा
बदनावर। आज बडी चौपाटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर दिनभर रहा तनावपूर्ण माहौल रहा । प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुश्ताद। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुझ बुझ से निकाल रास्ता। राजपूत समाज के एक गुट के लोगों की मांग पर प्रतिमा के सामने लगाए चद्दर हटा कर निचे पूजा अर्चना करवाई। समाज के दुसरे गुट की मांग पर वापस से चद्दर लगा। एक वक्त दोनों गुट के आमने-सामने हो कर नारे बाजी करने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। मगर पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझ कर अलग-अलग खड़ा कर स्थिति को नॉर्मल किया। भीड़ द्वारा चौपाटी पर धरना देने का प्रयास करने पर तहसीलदार द्वारा घोषणा कर भीड़ को रास्ते से हटने के लिए बोला अन्यथा आप लोगों के विरुद्ध करवाई करने की बात कही इसके बाद भीड़ मेन रोड से साइड में हो गई।महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर राजपूत समाज अलग अलग गुट में दिखायी दिया। प्रतिमा अनावरण को लेकर दोनों गुटों ने अलग अलग तारीख का एलान किया गया था। एक गुट ने 5 तो दुसरे गुट की और से 10 तारीख को अनावरण करने का ऐलान किया गया था। रविवार को राजपूत समाज के हजारों कार्यकर्ता 12 बजे गोकुलधाम सोसायटी में पहुॅच गए। समाजजनोें ने काफी देर तक नारेबाजी भी गयी। जहां तहसीलदार सुरेश नागर व थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह ने उपस्थित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। एक घंटे की बातचीत में प्रशासन ने हल निकाला। जिसमें प्रतिमा के आसपास लगे चद्दर हटाकर पांच कन्याओं से प्रतिमा की पूजा अर्चना करने पर सहमती हुई। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा प्रतिमा के चारों और लगे चद्दर हटाए गयें। किंतु प्रतिमा पर लपेटा कपडा नहीं हटाया गया। ऐसी स्थिति में कन्याओं द्वारा पूजा अर्चना की गयी।महाराणा प्रताप की प्रतिमा के चद्दर हटाने की सूचना पर समाज केे दुसरे गुट के सैकड़ों लोगों शिवप्रतापसिंह के नेतृत्व में प्रतिमा स्थल पर पहॅुचें। किंतु प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को प्रतिमा स्थल से थोड़ी दूर ही रोक दिया जिसके बाद दोनों और से नारेबाजी होने से माहौल कुछ देर के लिए तनाव पूर्ण हो गया था।महाराणा की प्रतिमा अनावरण रोकने के लिए प्रातः से ही बडी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रतिमा के चारो और बेरिकेडस लगा दिए गये थे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पुरी तरह तैयार था। तहसीलदार सुरेश नागर, एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर, थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह सहीत कई अधिकारी व पुलिस कर्मचारी मुस्तेद दिखायी दिये।