Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: शासकीय महाविद्यालय में युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया

Kailash Gupta

Mon, Jan 13, 2025
Post views : 141
बदनावर। शासकीय महाविद्यालय में युवा दिवस के मौके पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विवेक पाटीदार ने कहा कि हमारे समाज में युवाओं की भागीदारी और योगदान को संज्ञान में रखते हुए, हमें उन्हें सही दिशा और समर्थन देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा, रोजगार, और सशक्तिकरण के माध्यम से हम उन्हें अधिक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बना सकते हैं, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। विद्यार्थियों को नियमित रूप से महाविद्यालय में आना चाहिए। क्योंकि आज का युवा हमारी सभ्यता का मार्गदर्शक है, जो न केवल वर्तमान को संवारने में बल्कि देश के भविष्य को निखारने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। हमारे युवाओं की शक्ति और उनकी क्षमता न केवल राष्ट्रीय विकास को गति देती है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी भारत की पहचान को मजबूत करती है। जनभागीदारी सदस्य कन्हैयालाल गुर्जर ने कहा कि अल्पआयु में भी स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया। वे ज्ञानी के साथ ध्यानी भी थे। जीवन में कुछ पाना है और आगे बढ़ना है तो लक्ष्य बनाना जरूरी है और उसको पूरा करना का संकल्प भी होना चाहिए। शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा मीनाक्षी टेलर ने कहा कि हम सब मिलकर हमारे युवाओं की ऊर्जा और उत्साह का सम्मान करें और उन्हें एक उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की ओर अग्रसर करें। एलुमिनी अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा भी मंचासीन थे। प्रारंभ में मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालीय स्टाफ व छात्र प्रतिनिधि ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। छात्रा पूजा सरा व पूजा जाट ने स्वामीजी के जीवन पर प्रेरक उदबोधन दिए। इस अवसर पर प्रो डा डीएस राठौर, डा चेतना ठाकुर, अनिता मुकाती, कमलेश मेढ़ा, जयमाला डावर, शिखा द्विवेदी, मदनलाल रजक, विक्रमसिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संचालन डा केसर शर्मा ने किया। आभार प्रो अनिल माधावत ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन