: महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर दिनभर रहा तनावपूर्ण माहौल
Kailash Gupta
Sun, Jan 5, 2025
Post views : 136
राजपूत समाज के दो गुटों ने अलग अलग तारीख को अनावरण की थी घोषणा
बदनावर। आज बडी चौपाटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर दिनभर रहा तनावपूर्ण माहौल रहा । प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुश्ताद। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुझ बुझ से निकाल रास्ता। राजपूत समाज के एक गुट के लोगों की मांग पर प्रतिमा के सामने लगाए चद्दर हटा कर निचे पूजा अर्चना करवाई। समाज के दुसरे गुट की मांग पर वापस से चद्दर लगा। एक वक्त दोनों गुट के आमने-सामने हो कर नारे बाजी करने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। मगर पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझ कर अलग-अलग खड़ा कर स्थिति को नॉर्मल किया। भीड़ द्वारा चौपाटी पर धरना देने का प्रयास करने पर तहसीलदार द्वारा घोषणा कर भीड़ को रास्ते से हटने के लिए बोला अन्यथा आप लोगों के विरुद्ध करवाई करने की बात कही इसके बाद भीड़ मेन रोड से साइड में हो गई।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर राजपूत समाज अलग अलग गुट में दिखायी दिया। प्रतिमा अनावरण को लेकर दोनों गुटों ने अलग अलग तारीख का एलान किया गया था। एक गुट ने 5 तो दुसरे गुट की और से 10 तारीख को अनावरण करने का ऐलान किया गया था। रविवार को राजपूत समाज के हजारों कार्यकर्ता 12 बजे गोकुलधाम सोसायटी में पहुॅच गए। समाजजनोें ने काफी देर तक नारेबाजी भी गयी। जहां तहसीलदार सुरेश नागर व थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह ने उपस्थित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। एक घंटे की बातचीत में प्रशासन ने हल निकाला। जिसमें प्रतिमा के आसपास लगे चद्दर हटाकर पांच कन्याओं से प्रतिमा की पूजा अर्चना करने पर सहमती हुई। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा प्रतिमा के चारों और लगे चद्दर हटाए गयें। किंतु प्रतिमा पर लपेटा कपडा नहीं हटाया गया। ऐसी स्थिति में कन्याओं द्वारा पूजा अर्चना की गयी।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा के चद्दर हटाने की सूचना पर समाज केे दुसरे गुट के सैकड़ों लोगों शिवप्रतापसिंह के नेतृत्व में प्रतिमा स्थल पर पहॅुचें। किंतु प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को प्रतिमा स्थल से थोड़ी दूर ही रोक दिया जिसके बाद दोनों और से नारेबाजी होने से माहौल कुछ देर के लिए तनाव पूर्ण हो गया था।
महाराणा की प्रतिमा अनावरण रोकने के लिए प्रातः से ही बडी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रतिमा के चारो और बेरिकेडस लगा दिए गये थे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पुरी तरह तैयार था। तहसीलदार सुरेश नागर, एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर, थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह सहीत कई अधिकारी व पुलिस कर्मचारी मुस्तेद दिखायी दिये।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन