Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: विधायक शेखावत के प्रयास से क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों को मिलेगा “नया पंचायत भवन”

Kailash Gupta

Wed, Dec 25, 2024
Post views : 148

37.49 लाख लॉगत से बनेगा प्रत्येक पंचायत भवन

बदनावर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बदनावर विधानसभा क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मंजूर। इसके लिए कुल राशि 2 करोड 24 लाख 94 हजार रुपए मंजूर हुए है। विधायक भंवर सिंह शेखावत द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास की दृष्टि से 25 भवन विहीन पंचायत की जानकारी, कार्यालयीन पत्र क्रमांक 48 दिनांक 11/02/2024 को शासन को प्रेषित करते हुए पंचायत भवन की स्वीकृति चाहि गई थी। उक्त पंचायत भवन की मांग के सम्बन्ध में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा पत्र क्र. 4292 / 2024 दिनांक 17/12/2024 अनुसार ग्राम किशनपुरा, जाबडा, दिवानिया, बखतपुरा, भेसोला तथा सांगवी में पंचायत भवन की स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक पंचायत भवन की तकनिकी लागत 37.49 लाख तय की गई है। मंत्री पटेल के उल्लेखित पत्रानुसार शेष भवन विहीन पंचायत के भी भवन स्वीकृत करने हेतु आश्वस्त किया है। उक्त जानकारी विधायक निज सहायक आर.पी.सिंह द्वारा दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन