: माहेश्वरी समाज की नवीन धर्मशाला का भूमिपूजन किया गया
Mon, Feb 14, 2022
बदनावर। माहेश्वरी समाज की नवीन धर्मशाला के निर्माण हेतु आज भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ रमेश सोमानी, लष्मीनारायन बाहेती,जानकीलाल बाहेती,बद्रीलाल डांगरा,श्याम सोमानी,मदन सोमानी,मोहन सोमानी,नंदलाल सोनी,गोपाल सोमानी,रमेश सोमानी,नारायण बाहेती,राजेश काबरा के साथ युवा मंडल उपस्थित था। समाज अध्यक्ष मनोज सोमानी ने धर्मशाला निर्माण समिति के सदस्यो के साथ निर्माण को शिघ्र पुर्ण करने का संकल्प लिया। युवा मंडल अध्यक्ष सौरभ बल्दवा ने आभार माना । उक्त जानकारी समाज सचिव संतोष बाहेती ने दी।
: बदनावर में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
Mon, Feb 14, 2022
बदनावर। जांगीड़ ब्राम्हण समाज द्वारा भगवान श्रीविश्वकर्माजी की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विश्वकर्माजी की आराधना कर आस्था और श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की तथा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पिपलेश्वर महादेव मंदिर की उपरी सतह पर स्थित विश्वकर्माजी के मंदिर पर प्रातः विश्वकर्माजी की प्रतिमा का अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार से करते हुए भक्तिपूर्वक पूजन किया तथा विश्वकर्माजी की कथा का वाचन किया गया। भगवान को नारियल, धूप, प्रसादी अर्पित की गई। कथा के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की। महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुती दी। तत्पश्चात सुसज्जित रथ में विश्वकर्माजी की प्रतिमा विराजित की गई। पिपलेश्वर मंदिर से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें पुरूष भगवा साफे बांधे एवं महिलाएं चुनरी वेश धारण किए हुए चल रही थी। बैंड पर भजनों पर श्रद्धालू झूम उठे। जगह जगह लोगों ने भगवान की पूजा अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया। दुर्गा चौक, भेरू उखलिया, सभामंच, सांवरकर मार्ग, मोदी चौराहा, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा होते हुए यात्रा पुनः मंदिर पहुंची जहां महाआरती की गई। आयोजन में नगर समेत संदला, तिलगारा, कोद, धारसीखेड़ा, राजोद, भैंसोला, मुलथान आदि गांवों से समाजजन शामिल हुए। समाज अध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा ने आभार माना।
: आत्मनिर्भर भारत पर युवा उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न
Sat, Feb 12, 2022
बदनावर। नेहरू युवा केन्द्र ,(खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार)धार द्वारा आयोजीत आत्मनिर्भर भारत के अर्न्तगत युवा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन अम्बिका आदर्श उ.मा.विद्यालय में आयोजित कि गई। जिसमें मुख्य अतिथि अखलाक मंसुरी पंचायत समन्यवयक अधिकारी, अर्पित जोशी वोकेशनल ट्रेनर (आई.टी.) , शोएब कुरेशी सीनीयर केप मेनेजर एच.डी.एफ.सी. बैंक एवं समाजसेवी दशरथ पाटीदार ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम कि विधीवत शुरूआत की। स्वागत भाषण प्रतिभा युवा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने दिया । मुख्य अतिथि अखलाक मंसुरी द्वारा आत्मनिर्भर पर चलाई जा रही शासन कि योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान कि गई, अर्पित जोशी द्वारा युवाओ को आत्मनिर्भर भारत में शिक्षा की नवीन तकनीको से अवगत कराया एवं शोएब कुरेशी द्वारा डीजीटल बैकिंग क्षेत्र में नए अवसरो से अवगत करवाया। कार्यक्रम के अतिथीयो को शाल एवं श्रीफल भेंट देकर सम्मानीत किया। संचालन ओवेस काजी ने किया,कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्था प्राचार्य कमलेश बैरागी ने की एवं आभार आकाश मुकाती ने माना। इस दौरान राष्ट्रीय स्वंयसेवक श्रीमती प्रियंका शर्मा, लाखनसिंह चावडा, विजय पाटीदार, श्रवण चौधरी एवं समस्त युवामण्डल के साथी उपस्थित हुए।