: परिषद कर्मचारियों मिला ड्रेस कोड,स्वच्छता के लिए हो रही तैयारी
Tue, Feb 8, 2022
बदनावर:-नगर परिषद बदनावर के द्वारा स्वच्छता संरक्षण 22 हेतु तैयारी की जा रही है,इस हेतु नगर परिषद बदनावर के द्वारा अपने कर्मचारियों को पूर्ण रूप से मुस्तेदी के साथ तैयारी करवाई जा रही है स्वच्छता के साथ साथ कर्मचारियों के ड्रेसकोड को लेकर भी नगर परिषद ने तैयारी की है इसी क्रम में आज स्वच्छता कर्मचारियों के साथ अन्य को ड्रेस का वितरण नगर परिषद कार्यालय में किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा ने आज कर्मचारियों को ड्रेसकोड का वितरण किया। इस मौके पर सब इंजीनियर वीरेन्द्र अलावा, धर्मेंद्र मकवाना, भारत ऊंटवाल, सहित अन्य कर्मचारी मोजूद थे। इससे पूर्व भी नगर परिषद के स्थाई पुरूष व महिला कर्मचारियों को भी नप ने ड्रेस प्रदान की थी।
: एनएसयूआई द्वारा सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ आज शाम मशाल यात्रा निकाली जाएगी
Sun, Feb 6, 2022
बदनावर । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ आज शाम मशाल यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी भी शामिल होंगे। संगठन के विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा पंवार ने बताया कि सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ व देश में हो रहे घोटालों के खिलाफ संगठन द्वारा आज शाम 5 बजे बस स्टैंड से मशाल यात्रा निकाली जाएगी। अतः अधिक से अधिक लोगों यात्रा में शामिल हो कर सरकार की नीतियों का विरोध करने कि अपील कि है।
: माँ सरस्वती का पूजन कर मनाया बसंत उत्सव
Sat, Feb 5, 2022
बदनावर। ज्ञान बुद्धि विवेक की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव का पर्व बसंत पंचमी है। इसी दिन सृष्टि को ध्वनि का उपहार मिला था। माँ कृपा से बसंत ऋतु में चारों ओर हरियाली एवं खुशहाली होती है। हमें गर्व है, कि हम उस धार जिले के निवासी है जहाँ माँ वाग्देवी को पूजने वाले राजा भोज हुए हैं। उक्त उद्गार संस्था संचालक नवीन चौहान ने मिड मालवा इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित बसंत पंचमी उत्सव पर प्रकट किए। संतोषी वर्मा एवं खुशबू चौधरी ने भी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे विद्यार्थी बनने के लिए प्रेरित किया। चंचल कदम, आशा बाघेला, मंजू शर्मा, प्रियांशी पाल आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। आयोजन कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में किया गया। संचालन राहुल चौहान ने किया एवं आभार ममता चौहान ने माना।