: राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु बैठक संपन्न हुई
Tue, Feb 22, 2022
खिलेड़ी। राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु मंगलवार को रंगाराखेड़ी नागदा धर्मशाला परिसर में समाजजनों की बैठक संपन्न हुई।बैठक सामूहिक समिति अध्यक्ष इंदर सिंह जलोद कि अध्यक्षता में हुई।समाज के गणमान्यजनों द्वारा मां सरस्वती एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर विधिवत शुरुआत की। कोरोना कॉल के दो वर्ष बाद फिर राजपूत समाज का सामुहिक सम्मेलन सम्पन होगा। मंगलवार को समाजजनों की मौजुदगी में सर्वानुमति से सामूहिक विवाह 2 मई 2022 सोमवार अक्षय तृतीया रात्रि को आयोजित करना तय हुआ।राजपूत समाज रंगाराखेड़ी नागदा का यह 36 वॉ विवाह सम्मेलन होगा। वर वधुओ के विवाह पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 रहेगी। पंजीयन शुल्क प्रत्येक वर पक्ष से 21हजार व वधु पक्ष से 21 हजार लेना तय किया गया है। साथ ही वर वधु का पंजीयन के लिए वयस्क होना जरूरी है। सामुहिक समिति के सचिव भेरू सिंह खंडिगारा ने समिति द्वारा लिए गए निर्णयों का वाचन कर उपस्थितों को अवगत कराया। बैठक में धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल, रतन सिंह पिंजराया, गोरे सिंह पलवाड़ा, ईश्वर सिंह सनावदा, राजेन्द्र सिंह परिहार,मेहरबान सिंह झाला, नागु सिंह रतनपुरा,डॉ कमल सिंह कामदार, मनोहर सिंह पटेल, इंदर सिंह पंवार, मेहरबान सिंह रेशमगारा,भुवान सिंह सोलंकी, मुकेश फौजी, हुकुम सिंह तंवर, गजराज सिंह दत्तिगारा,राकेश कामदार, मोहन सिंह सरपंच,भगवान सिंह चावड़ा, समंदर सिंह, देवपाल सिंह जाधव,मेहरबान सिंह मोरी आदि समाजजन उपस्थित थे। आभार भेरू सिंह खंडिगारा ने माना।जानकारी मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।
: पत्रकार वीरेंद्र जैन बने मालवा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव, अभिभाषक सुंदेचा बने उपाध्यक्ष
Mon, Feb 21, 2022
बदनावर। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर राजगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार वीरेंद्र जैन को राष्ट्रीय महासचिव एवं बदनवार के वरिष्ठ अभिभाषक महेंद्र सुंदेचा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। स्मरणीय है कि श्री जैन पालीताणा स्थित श्री नवरत्न धाम के ट्रस्ट मंडल में मप्र के प्रतिनिधि ट्रस्टी के रूप में पदस्थ हैं। उक्त नियुक्ति नागेष्वर तीर्थ पर संपन्न महासंघ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेषन के समापन पर युवाचार्यश्री विष्वरत्न सागर सूरिष्वरजी मसा ने की। मालवा महासंघ के प्रवक्ता अभय वागरेचा इंदौर ने बताया कि मालवा महासंघ की स्थापना 12 वर्ष पूर्व मालव भूषण तप षिरोमणी आचार्यश्री नवरत्न सागर सूरिष्वरजी मसा ने उज्जैन में की थी। आज यह संगठन मालवा-निमाड़, वागड़ एवं हड़ौती क्षेत्र के 650 से अधिक नगरों व कस्बों में स्थित सकल जैन श्रीसंघ की प्रतिनिधि संस्था के रूप में कार्यरत है। नागेष्वर अधिवेषन में 450 से अधिक श्रीसंघों के प्रतिनिधियों ने सहभागीता कर इसकी विष्वसनीयता को प्रमाणित कर दिया है।
: जनसंघ के नेता हरिसिंह पंवार की 48 वी पुण्यतिथि मनाई
Mon, Feb 21, 2022
बदनावर। जनसंघ के पितृ पुरुष स्व. हरिसिंह पंवार की पुण्यतिथि उन्हीं के नाम से स्थापित गार्डन में उन्हें याद करते हुए मनाई गई। कार्यक्रम में दिवंगत के परिवार के सदस्यों के साथ ही भाजपा नेता मनोज सोमानी, प्रजेंद्र भट्ट, प्रेमचंद परमार, संतोष राव, संतोष चौहान, नीलेशसिंह पंवार आदि गणमान्य जन उपस्थित थे। उनके सुपोत्र प्रीतेशसिंह पंवार ने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि सुभाषचंद्र धोका जब अटल जी को एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने गए थे तो उन्होंने बदनावर का नाम सुनते ही हरिसिंह पंवार के गांव से आने पर स्वागत किया था। उनके स्वरचित गीतों में देशहित, जनहित के मुद्दे शामिल होते थे। नगर परिषद द्वारा भी भाजपा के पितृ पुरुष स्वर्गीय हरिसिंह पंवार की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी,सब इंजीनियर वीरेन्द्र अलावा,सारंग पुराणिक,प्रशांत माथुर, मुकेश पाठक, कांतिलाल शर्मा ,जगदीश पाटीदार, सुरेश पाटीदार सहित कर्मचारी उपस्थित थे।