Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: श्री गणेश व्यायामशाला शाला के तत्वाधान में विराट कांटा दंगल का आयोजन किया गया

Kailash Gupta

Mon, Mar 14, 2022
Post views : 115

बदनावर। पूर्व विधायक स्व प्रेमसिंह दत्तीगाँव की स्मृति में यहां श्री गणेश व्यायामशाला के तत्वावधान में स्थानीय नंदराम चौपड़ा विद्यालय प्रांगण में विराट कांटा दंगल का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 51 कुश्तियां हुई जिसमे 35 हैंडवील और 16 खड़ी जोड़ की कुश्तियां हुई ।कुश्ती आयोजन में प्रदेश व देशभर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती का दांव-पेंच देखकर लोगों ने आनंद उठाया।मध्यप्रदेश सरकार के ओद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव दंगल में मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि राज्य नागरिक आपूर्ती निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी, पूर्व नगर पँचायत अध्यक्ष क्रमश कुशल यादव, प्रेमचंद परमार, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार फुंदा बापू, भाजपा नेता राजेद्र सराफ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार ने की। व्यायामशाला के उस्ताद प्रह्लाद यादव ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया। उद्योग मंत्री दत्तीगाँव ने संबोधित करते हुए कहा कि दंगल प्रतियोगिता में दर्शकों का उत्साह देखने लायक होता है। लगातार कुश्ती के आयोजन से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। कुश्ती के आयोजन में व्यायामशाला का हमेशा से ही बड़ा योगदान रहता है। जमीन की मिट्टी के इस खेल को प्रोत्साहन देना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि व्यायामशाला द्वारा किया जाना वाला यह आयोजन सराहनीय है।दर्शकों ने पहलवानों का बढ़ाया होंसलादंगल में सीनियर व जूनियर पहलवानों ने अपने अपने हुनर दिखाए। दोनों ही वर्गों के विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। दंगल में दिल्ली केसरी निर्मल पहलवान व नेशनल मेडलिस्ट अंकुर जाट पहलवान रणवीर अखाड़ा सोनीपत, नेशनल मेडलिस्ट सुनील पहलवान रोहतक व अनुराग पहलवान, मध्यप्रदेश केसरी राम यादव पहलवान व जसप्रीतसिंह हजरा अखाड़ा रामराज मुज्जफरनगर यूपी के रिंकू पहलवान, नेशनल मेडलिस्ट दीपक हुड्डा पहलवान रोहतक व नेशनल मेडलिस्ट विजयकुमार भाटिया पहलवान इंदौर, उज्जैन संभाग केसरी गौरव यादव पहलवान व अनुराग पहलवान आदि के बीच हुई कुश्ती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। दंगल में देश और प्रदेश के अन्य कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों द्वारा कुश्ती कला का प्रदर्शन किया गया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक डटे रहे।

ऐसा आयोजन बदनावर में पहली बार हुआ

राजा साहब प्रेम सिंह जी दत्तीगांव जीने बरसों पूर्व गणेश व्यामशाला के तत्वाधान में जो दंगल करवाया था उसमें मुख्य कुश्ती गजानंद पहलवान हरसोला वाले की थी आज उनका भी यहां पर सम्मान किया गयानिर्णायक में एकलव्य अवार्ड श्री दयाल यादव पहलवान अनु पाल अंतरराष्ट्रीय पहलवान औ गट्टू पहलवान देपालपुर कन्हैया लाल गुर्जर पहलवान अजय पहलवान अशोक पहलवान बड़नगर शिव पहलवान बेटमा ने निर्णायक की भूमिका निभाईदंगल में व्यायामशाला के वरिष्ठ उस्ताद भगवतीलाल राठौड़ मोहनसिंह डोडिया सदस्य रामचंद्र वर्मा आनंद राव मनोज बैरागी श्री धर व्यास राजेश प्रजापत लोकेंद्र सिंह पंवार वीरेंद्र सिंह पवार,अजय गोयल, सुनील राव, चेतन यादव ॐ गुर्जर जितेन आर्य यश गुर्जर बलराम गोस्वामी निलेश गुर्जर कचरू चौधरी सूरज जायसवाल हरि यादव रविंद्र पंवार लक्की हिंदू मुकेश मालवीय, दिलीप देवड़ा,ईश्वर जायसवाल चंद्रभान सिंह डोडिया,कुणाल जायसवाल, विशाल बैरागी रवि सेन पीयूष राठौड़ लाखन धनक आदि मौजूद थे आभार खलीफा मनीष शर्मा ने माना। जानकारी अजय लाल चौहान दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन